Advertisment

Munmun Dhamecha's Home Attacked: ड्रग ऑन क्रूज केस में अरेस्ट हुई मुनमुन धमेचा के घर में घुसे चोर

author-image
Swati Bundela
New Update
मुनमुन धमेचा के घर में घुसे चोर  - मुनमुन धमेचा हाल में ही ड्रग ऑन क्रूज मामले में आर्यन खान के साथ अरेस्ट हुई हैं। इनका घर सागर मध्य प्रदेश में है और यह खली और बंद पढ़ा था। इसलिए इनके घर में चोर ने घुसने की कोशिश की और हथोड़े से दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने इस मामले में गोपालगंज पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट कर दिया था। पुलिस का कहना है कि इन्हें इस मामले में जब यह उस जगह पर पहुंचे तब उन्हें वहां पर एक बन्दूक मिली थी।
Advertisment


मुनमुन धमेचा के घर में घुसे चोर, क्या है पूरा मामला?



इस केस में मुनमुन दत्ता के घर के पड़ोसी देवानंद दुबे ने बताया कि इनको कुछ तोड़ने की आवाज आयी थी जिसके बाद इन्होंने इस मामले के बारे में पुलिस को बताया था। इसके बाहर आकर देखने के बाद घर के बाहर से दो लोग भाग गए थे और इन्होंने घर के दरवाजे को भी थोड़ा डैमेज कर दिया था।
Advertisment




मुनमुन धमेचा एक दिल्ली की मॉडल हैं। यह सागर मध्य प्रदेश से हैं और इन्होंने अपनी पढ़ाई सागर से ही पूरी की है। इसके बाद यह बाद में भोपाल में रहीं और उसके बाद दिल्ली में भी रही हैं।
Advertisment




मुनमुन के पापा एक बिजनेसमैन हैं और इनका एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस है। पिछले साल मुनमुन की माँ की डेथ हो गयी थी। मुनमुन के इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके इंस्टाग्राम पर कई सेलेब्स के साथ बहुत सारी फोटोज पोस्टेड हैं।

Advertisment


नारकोटिक्स ब्यूरो का कहना है कि इन्होंने 13 ग्राम कोकेन, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 5 ग्राम MD बरामद किया है। जिसको नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा है उसने यह सब ड्रग्स अपने कपड़ों में छुपा रखे थे जैसे कि अंडरवियर और पर्स वगेरा में। नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी।



NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का।
न्यूज़
Advertisment