म्यांमार की नेता आंग सान सू की पर लगे दो नए आपराधिक आरोप,सड़कों पर डटे प्रदर्शनकारी

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

इससे पहले उन पर छह वॉकी-टॉकी रेडियो के अवैध रूप से आयात करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उनपर कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को तोड़कर प्राकृतिक आपदा कानून का उल्लंघन करने का आरोप जोड़ा गया।

बता दे कि
Advertisment
आंग सान सू की 1 फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सार्वजनिक रूप से गायब है। उसे नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी के सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया है।
मामले पर अगली सुनवाई 15 मार्च को होनी है।
Advertisment

प्रदर्शनकारी म्यांमार की नेता आंग सान सू की का समर्थन कर रहे है :


नेता आंग सान सू की को गिरफ्तार किए जाने के बाद से म्यांमार में प्रदर्शनों का दौर जारी है। आंग सान सू की के सपोर्टर यांगून (Yangon) में उनकी नज़रबंदी के विरोध में सड़कों पर उतर आए है। लिस प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए स्टन ग्रेनेड, आसूं गैस के गोले और यहां तक की गोलियां भी चला रही है। प्रदर्शनकारी देश की नेता आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
Advertisment


पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में सू की की जीत के बाद से म्यांमार में घोर राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। हालांकि, सेना ने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली हुई थी।
Advertisment


(Myanmar Aung San Suu Kyi News in Hindi) (Myanmar Aung San Suu Kyi News in Hindi)
Myanmar Aung San Suu Kyi News in Hindi