Watch Video: भारतीय मूल की महिला से जानिए बच्चे के साथ लंदन में छोटे से फ्लैट में रहने के फायदे

भारतीय मूल की महिला नताशा, जो एक माँ भी हैं, ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह लंदन के एक छोटे से अपार्टमेंट में अपने पति और 7 महीने के बच्चे के साथ रहना पसंद करती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Natasha

Photograph: (Instagram/tashilouu)

भारतीय मूल की महिला नताशा, जो एक माँ भी हैं, ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह लंदन के एक छोटे से अपार्टमेंट में अपने पति और 7 महीने के बच्चे के साथ रहना पसंद करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने छोटे फ्लैट में रहने के फायदे बताए। नताशा ने वीडियो में कहा कि बच्चे की प्लानिंग के दौरान उनके दिमाग में बड़े घर में शिफ्ट होने का विचार था, लेकिन उन्होंने लंदन के छोटे से फ्लैट में रहना चुना, जिसके अब उन्हें कई फायदे मिल रहे हैं।

Advertisment

भारतीय मूल की महिला से जानिए बच्चे के साथ लंदन में छोटे से फ्लैट में रहने के फायदे

नताशा, एक भारतीय मूल की महिला, अपने पति और एक महीने के बच्चे के साथ सेंट्रल लंदन के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि वे अपने बच्चे के साथ छोटे अपार्टमेंट में रहना क्यों पसंद करती हैं। यह वीडियो उन लोगों के लिए रिलेटेबल हो सकता है जो बड़े शहरों में छोटे अपार्टमेंट्स में रहते हैं। वीडियो में नताशा ने अपने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है और वीडियो का शीर्षक रखा है, "बच्चे के साथ छोटे घर के फायदे।" 

उन्होंने बताया कि जब वे बच्चे की योजना बना रहे थे, तो उनका पहला विचार था कि उन्हें अब बड़े घर में शिफ्ट होना चाहिए। लेकिन फिर उन्होंने छोटे अपार्टमेंट में ही रहने का फैसला किया।

Advertisment

छोटे घर में रहने के फायदे

नताशा ने कहा, "मुझे अपने बच्चे के साथ छोटे घर में रहना क्यों पसंद है?" मजाक में उन्होंने कहा कि शायद वे खुद को "गैसलाइटिंग" कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी बड़े और सुंदर घर में रहने का निमंत्रण मिले, तो वे कभी मना नहीं करेंगी। इसके बाद, उन्होंने छोटे घर में बच्चों के साथ रहने के फायदे गिनाए।

Advertisment

सोच समझ कर खरीददारी

छोटे घर में रहने से आप अपनी खरीदारी को लेकर अधिक सतर्क हो जाते हैं। आप हर चीज सोच-समझकर खरीदते हैं और उन लोगों में से नहीं होते जो अपने बच्चों के लिए ढेर सारी चीजें खरीद लेते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही इस्तेमाल करते हैं।

गंदगी के लिए कोई जगह

Advertisment

नताशा ने यह भी बताया कि छोटी जगह में रहने से घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना आसान होता है। गंदगी के लिए कोई जगह नहीं होती, इसलिए आप नियमित रूप से सफाई करते हैं।

बच्चे के पास जल्दी पहुंच सकते हैं

छोटे घर में रहने का एक और फायदा यह है कि आप अपने बच्चे के रोने की आवाज कहीं से भी सुन सकते हैं। बच्चे के पास जाने के लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता। आप हमेशा दो कदम की दूरी पर होते हैं। इससे परिवार के साथ आपका संपर्क बढ़ता है, क्योंकि छिपने की जगह नहीं होती। आप घर पर समय बिता सकते हैं या शहर में पास के किसी पार्क में जा सकते हैं। इससे परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ती है और आपको आरामदायक महसूस होता है।

Advertisment

घर से बाहर निकलने का मौका मिलता है

उन्होंने कहा कि अगर आपको कुछ समय अकेले चाहिए, तो आप कमरे में छिपने के बजाय तनाव कम करने के लिए जिम या स्पा जा सकते हैं। बच्चों को खेलने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। आप घर पर रह सकते हैं या, चूंकि आप शहर में हैं, पास के किसी पार्क में जा सकते हैं।