NCB Reaches Shahrukh's House Mannat: NCB ने शाहरुख़ खान के घर मन्नत पर रैड मारी, अनन्या पांडेय के घर भी पहुंची NCB

author-image
Swati Bundela
New Update

NCB Reaches Shahrukh's House Mannat: NCB ने शाहरुख़ खान के घर मन्नत पर रैड मारी, अनन्या पांडेय के घर भी पहुंची NCB


बताया जा रहा है कि अब NCB ने आर्यन के घर मन्नत पर भी छापा मार दिया है और अब यह यहाँ पर सर्च ऑपरेशन करने वाली है। आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था और लाख कोशिशों के बाद भी इनको बैल नहीं मिल पा रही है। शाहरुख़ के घर मन्नत के साथ साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडेय के घर पर भी NCB ने छापा मारा है।

NCB कोर्ट में हर बार वक़्त मांगती जाती है और इनको मिलता भी जाता है। अभी तक 4 बार NCB आर्यन खान की कस्टडी को एक्सटेंड करवा चुकी है। केस को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि NCB किसी बड़े मुद्दे को लेकर जांच कर रही है और इनके हाँथ में कुछ बड़ा सबूत है। आर्यन NCB के सामने यह एक्सेप्ट कर चुके हैं कि यह ड्रग्स लेते हैं लेकिन उस दिन शिप में इन्होंने कुछ भी नहीं लिया था।

नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है।

एक दिल्ली बेस्ड इवेंट कंपनी ने यह इवेंट ऑर्गनाइस किया था और यह 3 दिन के लिए रखा गया था 2, 3 और 4 अक्टूबर का। 4 अक्टूबर को इन 8 अरेस्टेड लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके मेडिकल एग्जामिनेशन होने के बाद ही इनको कोर्ट में ले जाया जाएगा। इन 8 लोगों में मुनमुन धामेचा भी हैं यह एक फैशन मॉडल हैं और मध्य प्रदेश के एक बिज़नेस मैन की लड़की हैं। एक्टर सलमान खान भी शाहरुख़ खान के घर पर जाते हुए देखे गए थे। सोशल मीडिया पर ऐसा भी कहा जा रहा है कि शाहरुख़ ने एक बार किसी इंटरव्यू के दौरान ऐसा कहा था कि जब भी मेरे बच्चों को कुछ भी प्रॉब्लम होगी तब सलमान ही सबसे पहले उनकी मदद के लिए आएंगे।
न्यूज़