Pahalgam Terror Attack: नेवी ऑफिसर की पत्नी की ऑनलाइन ट्रोलिंग, NCW सपोर्ट में आया आगे

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। इस मामले में NCW ने हिमांशी का समर्थन करते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Himanshi

Photograph: (PTI Via Hindustan Times)

Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई। उस समय उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल भी उनके साथ थीं, लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें जीवित छोड़ दिया। यह दंपति अपनी शादी के कुछ ही दिन बाद हनीमून के लिए पहलगाम गया था। इस दुखद घटना के बाद हिमांशी नरवाल बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हिमांशी का समर्थन करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। चलिए पूरा मामला जानते हैं-

नेवी ऑफिसर की पत्नी की ऑनलाइन ट्रोलिंग, NCW सपोर्ट में आया आगे

Advertisment

पहलगाम हमले की पीड़िता हिमांशी नरवाल के सपोर्ट में NCW आगे आया है। उन्होंने X पर पोस्टर शेयर किया। पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसमें लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। इस हमले में आतंकवादियों ने कथित तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया और धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया।

इसी बीच, हिमांशी नरवाल ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने शांति और एकता की अपील की। उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के पीछे पड़ें। हम शांति चाहते हैं। हिमांशी ने कहा कि सजा उन लोगों को मिलनी चाहिए, जिन्होंने मेरे पति के साथ गलत किया है। इस बयान के बाद Netizens ने हिमांशी को ऑनलाइन ट्रोल करना शुरू कर दिया।

NCW ने दिया साथ 

NCW ने X पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के अनेक नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में अन्य लोगों के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी गई थी। इस आतंकी हमले से पूरा देश आहत व क्रोधित है।" 

Advertisment

NCW ने नेवी ऑफिसर की पत्नी की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, "लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल जी को उनके एक बयान के संदर्भ में सोशल मीडिया पर जिस प्रकार से निशाना बनाया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। "

NCW ने कहा महिला के ब्यान को आधार बनाकर ट्रोल करना सही नहीं 

"किसी महिला की वैचारिक अभिव्यक्ति या निजी जीवन को आधार बनाकर उसे ट्रोल करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। किसी भी प्रकार की सहमति या असहमति को सदैव शालीनता और संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर व्यक्त किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"

Pahalgam Pahalgam Terror Attack