कौन हैं भारतीय महिला Neelam Shinde, जिनका US में वाहन के साथ हुई टक्कर में हुआ हादसा

14 फरवरी को US में महाराष्ट्र के सतारा जिले से संबंध रखने वाली एक महिला स्टूडेंट का एक्सीडेंट हो जाता है जिसकी हालत अब भी बहुत नाजुक है। चलिए उनके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Neelam Shinde Involved in Road Accident

Photograph: (India Today)

Neelam Shinde Involved in Road Accident: 14 फरवरी को US में महाराष्ट्र के सतारा जिले से संबंध रखने वाली एक महिला स्टूडेंट का एक्सीडेंट हो जाता है जिनकी हालत अब भी बहुत नाजुक है। महिला का नाम नीलम शिंदे है। उनकी उम्र 35 साल है। कुछ दिन पहले उनका एक भयानक एक्सीडेंट हुआ जब एक वाहन द्वारा उनकी वाइक को टक्कर मार दी गई। इस दौरान उनके सिर, हाथ, पैर और छाती में गंभीर चोटें आती हैं और उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया जाता है।

Advertisment

कौन हैं भारतीय महिला नीलम शिंदे, जिनका US में वाहन के साथ हुई टक्कर में हुआ हादसा

फैमिली को मिला वीजा 

नीलम शिंदे की फैमिली को अब US जाने के लिए तत्काल वीजा मिल गया है जिसकी वह मांग कर रहे थे। नीलम अभी कोमा में हैं। वह जिंदगी और मौत के बीच में लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच उसके पिता और भाई को US जाने के लिए वीजा मिल गया है। अब वह अमेरिका जा सकते हैं। नीलम के चचेरे भाई गौरव कदम कहते हैं, "14 फरवरी को एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हमें 16 फरवरी को दुर्घटना के बारे में फोन आया... हमें आखिरकार वीजा मिल गया है।"

Advertisment

मुंबई में नीलम के पिता तानाजी शिंदे कहते हैं, "हमें वीज़ा मिल गया है और हम कल (अमेरिका) जा रहे हैं। महाराष्ट्र और केंद्र सरकार ने हमारी बात सुनी और हमें वीज़ा मिल गया... जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने हमें वीज़ा दिलाने में मदद की। सुप्रिया सुले सहित सभी ने हमारी मदद की..."

Advertisment

कौन हैं नीलम शिंदे 

नीलम शिंदे का संबंध महाराष्ट्र के सितारा जिले से है। वह US पढ़ाई करने गई हैं। वह कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे साल की छात्रा हैं। शिंदे ने अपनी ग्रेजुएशन सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में और सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी से डेटा एनालिटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई की है। नीलम ने NASA Ames Research Center में इंटर्नशिप भी की हुई है। इसके साथ ही उन्होंने VISA कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर 11 महीने काम किया हुआ है।

Accident