Advertisment

नेट्टा डिसूजा बनी कांग्रेस पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

नेट्टा डिसूजा कांग्रेस महिला विंग अध्यक्ष : नेट्टा डिसूजा (Netta D’Souza) बनी कांग्रेस पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष (President Of Mahila Congress)। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी ने की डिसूजा की नियुक्ति। यह खबर महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आई है। पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही देव श्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई। वह पार्टी नेताओं अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही उन्होंने ट्विटर पर अपना बायो भी बदल दिया है ,अब उनके बायो में लिखा है “कांग्रेस की पूर्व नेता “। देव ने कांग्रेस छोड़ने का कोई ख़ास कारण नहीं बताया।

सुष्मिता देव एक राजनीतिक परिवार से आती है। उनके पिता कांग्रेस पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। अपने पापा के नक़्शे कदमो पर चल के देव 2014 में असम की सिलचर सीट से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थी। हाल ही में नीति उल्लंघन के आरोप में कई कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं का अकाउंट ट्विटर द्वारा बंद किया गया था ,उसमे सुष्मिता देव का नाम भी शामिल था। दरअसल उन्होंने राहुल गांधी का एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से एक नाबालिक रेप पीड़िता के परिवार की पहचान साफ़ दिखाई दे रही थी।

Advertisment

देव असम के सिलचर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा सदस्य चुनी गई थी। इस साल मार्च में, कांग्रेस पार्टी ने असम में सीट बंटवारे के मुद्दे पर देव के इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था। यहाँ पढ़े पूरा मामला









न्यूज़
Advertisment