New Covid Cases: भारत में 8 जनवरी को 1,41,986 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए

author-image
Swati Bundela
New Update


New Covid Cases: शनिवार (8 जनवरी, 2022) को हेल्थ मिनिस्टर ने जारी डाटा के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,41,986 नए कोविड ​​-19 मामले दर्ज किए गए, 285 मौतें हुईं, जिससे टोटल डैथ का आंकड़ा 4,83,463 हो गया, एक्टिव केस 4,72,169 हैं।

Advertisment

24 घंटे के पीरियड में एक्टिव कोविड-19 केस में 1,00,806 मामलों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में आज 40,895 ठीक भी हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,44,12,740 हो गई। देश ने पिछली बार पिछले साल 7 जून को एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे, जब 1,00,636 इन्फेक्शन दर्ज किए गए थे। एक्टिव मामलों में कुल इन्फेक्शन का 1.34 परसेंट शामिल है, जबकि नेशनल कोविड -19 रिकवरी रेट घटकर 97.30 परसेंट हो गई है।

मिनिस्ट्री के अनुसार, डेली पाजिटिविटी रेट 9.28 परसेंट रिकॉर्ड की गई, जबकि वीकली पाजिटिविटी रेट 5.66 परसेंट रेट की गई।

New Covid Cases: महाराष्ट्र ने 24 घंटों में 40,925 मामले दर्ज 

64 ओमिक्रोन मामलों की एक दिन की बढ़ोतरी के साथ, भारत में अब कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के 3,007 मामले हैं। 27 राज्यों में ओमिक्रोन की सूचना मिली है, जिसमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 876 मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 513 इन्फेक्शन हैं। अब तक दर्ज किए गए, कुल ओमिक्रोन मामलों में से 1,203 लोग ठीक हो गए हैं, या माइग्रेट कर चुके हैं।

Advertisment

कोविड महामारी से सबसे ज्यादा अफेक्टेड स्टेट में से एक, महाराष्ट्र ने 24 घंटों में 40,925 मामले जोड़े – कल की तुलना में 13 परसेंट अधिक। इनमें से 20,971 अकेले मुंबई में सामने आए। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा था, कि चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे मुंबई में लॉकडाउन पर फैसला लेंगे।

दिल्ली के डेली कोविड मामलों में 15 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई

24 घंटों में 17,335 ताजा मामलों का पता चलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के डेली कोविड मामलों में 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। इसी पीरियड में दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है। बुधवार को, शहर ने लगभग आठ महीनों में अपनी सबसे बड़ी सिंगल-डे की स्पाइक देखी, क्योंकि 24 घंटों में 10,665 मामले सामने आए।

अब्रॉड से उड़ान भरने वाले लोगों को भारत में उतरने के बाद एक वीक के लिए होम क्वारंटाइन और आठवें दिन टेस्ट करवाना होगा। भारत ने पिछले 24 घंटों में 15,29,948 कोविड-19 टेस्ट किए, और अब तक देश ने इंडियन मेडिकल रिसर्च कौंसिल (ICMR) के डाटा के अनुसार 68,84,70,959 टेस्ट किए हैं।


न्यूज़