Nisha Rawal and Karan Mehra Case: मैंने अपने बेटे कविश को 100 दिन से नहीं देखा है" करण मेहरा ने कहा

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

क्या है करण मेहरा और निशा रावल का विवाद?


निशा और करण में कुछ दिनों से लेकर विवाद का माहौल छाया हुआ है। दरअसल निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल का गंभीर आरोप लगाया हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं करण ने भी निशा के बायपोलर व्यवहार के कारण शादी खत्म करने की बात सबके सामने रखी है।
Advertisment

करण मेहरा ने क्या स्टेटमेंट दिया है?


करण ने यह भी कहा कि इनके पिता एक हार्ट पेशेंट हैं और यह लम्बे समय इनका केस लड़ रहे हैं और बार बार कोर्ट वगेरा जाते रहते हैं जो कि सही नहीं है। इन्होंने यह भी कहा कि निशा और उनके भाई आराम से घर में रह रहे हैं और यह बाहर भटक रहे हैं। निशा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इन्हें इनके हस्बैंड करण से एलीमनी नहीं चाहिए है सिर्फ इनके बेटे कविश की कस्टडी चाहिए है।
Advertisment


निशा रावल ने अपने बेटे का जन्मदिन भी करण के बिना ही बनाया था। बर्थडे के लिए अपने बेटे को पार्टी दी थी और उसमें इंडस्ट्री के कई लोग भी शामिल थे। उन्होंने पार्टी की ढेर सारी फोटो इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं। करण ने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने बेटे को विश कर दिया था .
न्यूज़