ब्रैस्ट मिल्क के शोध में नहीं मिला फ़ाइज़र और मॉडेर्ना कोविड वैक्सीन का कोई साइन

author-image
Swati Bundela
New Update

7 महिलाओं के ब्रैस्ट मिल्क पर हुआ है शोध


यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलिफ़ोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में किए गए इस रिसर्च में कुल 7 महिलाओं के ब्रैस्ट मिल्क को अनलाईज़ किया गया था जिन्होनें फ़ाइज़र और मॉडेर्ना कि मैसेंजर आरएनए वैक्सीन लिए थे। पूरे शोध के बाद ये बात सामने आई की इस प्रिवेंटिव का कोई भी एविडेंस ब्रैस्ट मिल्क में मौजूद नहीं है। इससे पहले भी हुए रिसर्च में ये बात सामने आई है इस वैक्सीन को लेने से आप कोविड के ट्रांसमिशन को रोक सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्रेस्टफीडिंग पॉपुलेशन से किया है वैक्सीन लगाने का आग्रह

Advertisment

इस शोध से पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर ब्रेस्टफीड करने वाले इंसान को वैक्सीन लगाने के लिए कहा है। अकादमी ऑफ़ ब्रेस्टफीडिंग मेडिसिन की माने तो मैसेंजर आरएनए के नैनोपार्टिकल्स का ब्रेस्ट टिशू में जाने के चान्सेस बहुत कम हैं। इसलिए ऐसे में नवजात शिशु की इम्युनिटी को ज़्यादा खतरा नहीं होना चाहिए। इस नए रिजल्ट से एक बार फिर ये बात प्रूव हो रही है कि कोविड वैक्सीन के बाद ब्रेस्टफीडिंग में कोई परेशानी नहीं है।

दिसंबर 2020 से फ़रवरी 2021 तक चला ये शोध


दिसंबर 2020 से लेकर फ़रवरी 2021 तक चलने वाले इस शोध में में मदर्स कि एवरेज उम्र 37 8 साल थी और उनके नवजात बच्चों कि उम्र एक से तीन महीने के बीच में थी। इसके अलावा इन महिलाओं से वैक्सीनशन के पहले ब्रैस्ट मिल्क का सैंपल लिया गया था और वैक्सीनशन के 48 घंटों के अंदर कई बार उनसे और सैम्पल्स लिए गए थें। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि किसी भी सैंपल में मैसेंजर आरएनए का कोई डेटेक्टेबल अंश नहीं था।
सेहत न्यूज़