नैनीताल में नाबालिग के साथ रेप के मामले में भड़की हिंसा, जानें पूरी जानकारी

उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Rape

File Image

Old Man Arrested for Raping Minor in Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग ने 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते हिंसक माहौल बन गया। बीती रात तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटना गुरुवार को हुई थी। नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण था लेकिन अब स्थिति कंट्रोल में है।

Advertisment

नैनीताल में नाबालिग के साथ रेप के मामले में भड़की हिंसा, जानें पूरी जानकारी

नैनीताल में नाबालिग के कथित तौर पर रेप की खबर के बाद बुधवार को तनाव पैदा हो गया। यह घटना 12 अप्रैल, 2025 की है जब 12 साल की नाबालिक लड़की जो बाजार से घर जा रही थी, उसे मोहम्मद उस्मान ने 200 रुपए का लालच दिया और अपनी गाड़ी में घर छोड़ने की बात कही। आरोपी एक स्थानीय ठेकेदार है जिसने कथित तौर पर चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया।

यह घटना 30 अप्रैल, 2025 को सामने आई जब भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और POCSO अधिनियम के तहत मल्लीताल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके आधार पर उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मामले को लेकर लोगों में आक्रोश

Advertisment

इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस स्टेशन में भी हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, तो उन्होंने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई 

नैनीताल, उत्तराखंड में एक घटना के बाद कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों से बात की है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी कानून तोड़ने वाला प्रवेश न कर सके। रावत ने नैनीताल के निवासियों, पर्यटकों और अन्य लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इस घटना में दोषी है, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

स्थिति कंट्रोल में है

नैनीताल के सीनियर पुलिस सुपरीटेंडेंट प्रहलाद नारायण मीना ने ANI को बताया कि पुलिस अलर्ट मोड में है। बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन अब सब कुछ कंट्रोल में है। 

Advertisment

अवैध घर पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने कहा, नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी है। नगर प्रशासन ने आरोपी के घर पर नोटिस लगा किया है, जो प्रारंभिक जांच में वन विभाग की जमीन पर अवैध पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण को जल्द तोड़ा जाएगा। 

रेप Raping