New Update
/hindi/media/post_banners/LwYAtZsnAhXnSBmggK1z.jpg)
एक सात मिनट की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस में कार्तिका आम लोगों को ऑनलाइन प्रेगनेंसी काउंसलिंग ट्रैप से सतर्क रहने को कह रही हैं -
1. क्या कहा डॉक्टर कार्तिका कृष्णामूर्ति ने ?
डॉक्टर ने कहा कि कई महिलएं ऑनलाइन कंसलटेंट पर भरोसा कर के अपनी हेल्थ रिस्क में ड़ाल देती हैं। यह कोरोना के वक़्त में ज्यादा जरुरी है क्योंकि कोरोना के वक़्त माँ और बच्चे पर ज्यादा खतरा होता है।
2. प्रेगनेंसी को लेकर क्या प्रीकॉशन्स लेने को कहा डॉक्टर ने ?
डॉक्टर ने कहा कि उनका मकसद सभी ऑनलाइन कंसलटेंट को टारगेट करना नहीं है। वो सिर्फ लोगों को अवेयर करना चाहती हैं। इनका मकसद है आम लोगों को पैसे खाने वाले डॉक्टर्स से बचाना और अपनी हेल्थ का ध्यान रखना।
एक प्रेग्नेंट महिला के मन में कई विचार होते हैं और उन्हें सही जवाब और दिशा देना जरुरी होता है।
3. डॉक्टर का मेन मुद्दा क्या था ?
डॉक्टर का मुद्दा था लोगों को समझाना कि प्रेगनेंसी से जुड़े फैसले ऐसे जल्दबाज़ी में नहीं लिए जाते। उसके लिए प्रॉपर पेशेंट के बारे में जांच पड़ताल करना जरुरी होता है जैसे कि पेशेंट की हिस्ट्री और फ़िलहाल की कंडीशन कैसी है। लोग पता नहीं कैसे 200 पार्टिसिपेंट्स के साथ इतने बड़े फैसले ले लेते हैं।
4. लोगों को सतर्क रहना क्यों हैं जरुरी ?
प्रेग्नेंट महिला के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं और इनका सही जवाब मिलना जरुरी होता हैं। इन को सही गाइडेंस की बहुत ज्यादा ज़रूरत होती हैं और ये इस समय डॉक्टर पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। ये वीडियो एक पॉजिटिव तरीके से वायरल हो रही है और इसको लेकर सभी लोग सीरियसली सोच भी रहे हैं। ऐसी वीडियोस आजकल के ऑनलाइन ट्रैप से बचने के लिए बेहद जरुरी है और हमें बड़े नुसकान से बचाते हैं।