World Heritage Day: 18 अप्रैल यानि आज ASI स्मारकों पर नहीं होगी कोई एंट्री फीस, जानें कुछ घूमने लायक जगहें

हर साल वर्ल्ड हेरिटेज डे 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। ASI ने बताया कि 18 अप्रैल को उनके द्वारा संरक्षित स्मारकों पर कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
World Heritage Day

Photograph: (आकाशवाणी समाचार)

Places To Travel On World Heritage Day: यदि आपको यात्रा करना पसंद है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गुरुवार को Ministry Of Culture ने World Heritage Day के अवसर पर घोषणा की है कि उन स्मारकों पर कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी, जिन्हें आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) द्वारा संरक्षित किया जाता है। इस निर्णय से visitor बिना किसी शुल्क के इन स्मारकों का आनंद ले सकते हैं। मंत्रालय ने यह कदम भारतीय संस्कृति और धरोहर को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

18 अप्रैल यानि आज ASI स्मारकों पर नहीं होगी कोई एंट्री फीस, जानें कुछ घूमने लायक जगहें

हर साल वर्ल्ड हेरिटेज डे 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ़ इंडिया ने Visitor के लिए एक राहत भरी घोषणा की है। ASI ने बताया कि 18 अप्रैल को उनके द्वारा संरक्षित स्मारकों पर कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्थानों को एक्सप्लोर कर सकें। ASI 3,698 स्मारकों और स्थलों को संरक्षित करता है।

Advertisment

चलिए कुछ घूमने लायक ASI स्मारकों के बारे में जानते हैं

ताज महल

Advertisment

ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 1632-1653 के बीच इस स्मारक को मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनाया। इसका निर्माण सफेद संगमरमर से करवाया गया। 

सांची

मध्य प्रदेश में स्थित सांची सांचीभारत कि अमीर संस्कृति का सबूत है। सांची का सांची बौद्ध स्थापत्य कला का प्रमुख केंद्र है। इसके साथ ही यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में करवाया था जिसका उद्देश्य बौद्ध धर्म का प्रचार है। 

Advertisment

अजंता और एलोरा की गुफाएँ

अजंता और एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र में स्थित हैं। ये गुफाएँ यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं। 

चित्तौड़गढ़ किला

Advertisment

राजस्थान में स्थित यह विशाल किला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है जिसका निर्माण 7वीं शताब्दी में किया गया। किले में विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, राणा कुम्भा महल और मीरा मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो राजपूत वीरता को दर्शाते हैं।

बोधगया

बोधगया, बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र तीर्थस्थल है जो बिहार में स्थित है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहाँ महाबोधि मंदिर स्थित है। इसके साथ ही यह वह स्थान है यहां गौतम बुद्ध को 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।

Heritage Sites heritage