Mahakumbh 2025: PM मोदी ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में लगाई डुबकी

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 5 फरवरी 2025 को प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
PM Modi took a holy dip at Triveni Sangam

Image Credit: ANI

PM Modi took a holy dip at Triveni Sangam: देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 5 फरवरी 2025 को प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भी हैं। वह लगभग ढाई घन्टों तक रुकेंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ यमुना नदी में नाव की सवारी भी की।

Advertisment

पीएम मोदी ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में लगाई डुबकी

Advertisment

उन्होंने X पर लिखा, "प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हो गया। संगम पर स्नान एक दिव्य जुड़ाव का क्षण है, और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। माँ गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें"।

आज पीएम ने भगवा रंग के कपड़े पहने। उनके हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला है। डुबकी लगाने से पहले उन्होंने मंत्र उच्चारण किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम में अकेले ही डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने सूर्य को अर्घ्य भी दिया।इसके साथ ही पीएम ने घाट से कुछ दूर स्नान किया ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत मत हो।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।

Advertisment

त्रिवेणी संगम क्या है?

त्रिवेणी संगम वह स्थान है जहाँ गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियाँ मिलती हैं। हिंदू धर्म में यहाँ स्नान करना, विशेष रूप से कुंभ मेले जैसे शुभ समय के दौरान पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पापों से मुक्ति दिलाता है और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है।

दूसरा दौरा 

Advertisment

ANI के अनुसार, 54 दिनों में यह महाकुंभ में पीएम का दूसरा दौर है। इससे पहले प्रधानमंत्री 13 दिसम्बर, 2025 को प्रयागराज गए थे जहां पर उन्होंने ₹5,500 करोड़ के 167 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।

5 फरवरी, 2025 को सुबह 10 बजे तक तीर्थयात्रियों की संख्या 3.73 मिलियन हैं। इसमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल हैं। 47.30 लाख से अधिक श्रद्धालू आज से अब तक कुल स्नान कर चुके हैं। 04 फरवरी तक 38.29 से अधिक श्रद्धालू कुल स्नान कर चुके हैं। 

देखें तस्वीरें 

Advertisment

महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025 की 13 जनवरी से हुई और यह मेला 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में चलेगा। यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक है, जिसमें लाखों तीर्थयात्री जुड़ते हैं। यह मेला विदेश से भी श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Mahakumbh 2025 Mahakumbh Mela 2025 Mahakumbh Modi PM Prime minister Narendra Modi