Advertisment

Pratapgarh Railway Station Rape Case: क्या अब पब्लिक में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं? पब्लिक टॉयलेट में हुआ रेप

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Pratapgarh Railway Station Rape Case: जब भी किसी महिला का रेप होता है तब ऐसा कहा जाता है कि अकेली होगी या रात होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ जिन दहाड़े पब्लिक टॉयलेट में एक महिला के साथ रेप हुआ है। इतना ही नहीं महिला अपने पति के साथ थी और आरोपी ने चकमा देकर मौके का फायदा उठाया था। जानिए केस से जुडी 10 जरुरी बातें -

1. एक 20 साल की महिला का पब्लिक टॉयलेट में रेप किया गया। यह घटना को अंजाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन की टॉयलेट में दिया गया जो कि पार्किंग के पास बनी हुई थी।

2. लड़की ने इस मामले को लेकर FIR फाइल कराई है।

Advertisment

3. कोतवाली पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अफसर RN राय का कहना है कि सर्वाइवर लड़की अपने पति के साथ स्टेशन पर ट्रैन पकड़ने के लिए आयी थी। यह दोनों ट्रैन का इंतज़ार कर रहे थे।

4. जब इसका पति चाय लेने के लिए गया था। लड़की को इस दौरान टॉयलेट आयी लेकिन स्टेशन का टॉयलेट फुल था इसलिए वो देख कर वापस लौट आयी और टिकट काउंटर के पास बैठ गयी थी।

5. इसके बाद जिस व्यक्ति ने रेप किया है उसने इस लड़की को जाकर बाहर पार्किंग एरिया के टॉयलेट की चाबी दी और कहा वो साफ़ है और इसे वो इस्तेमाल कर सकती हैं।

Advertisment

6. जब यह महिला टॉयलेट में गयी उस दौरान ही इसका रेप हो गया। मुजरिम जिसको अन्ना नाम से पहचाना गया है जबरजस्ती टॉयलेट में घुस गया और अंदर से लॉक कर लिया।

7. जब पब्लिक टॉयलेट में इस घटना को अंजाम दिया गया उस दौरान महिला चीखी चिल्लाई और आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और आरोपी भाग गया।

8. मौके पर पहुंच महिला के पति ने महिला को बचाया और इस मामले को लेकर केस दर्ज करवाया।

Advertisment

9. मुजरिम पर पुलिस के मुताबित इंडियन पीनल कोर्ट की धारा 376 लगा दी गयी है।

10. पुलिस SHO ने कहा कि दो टीम बना ली गयी है मुजरिम को ढूंढ़कर पकड़ने के लिए।



न्यूज़
Advertisment