Mahashivratri 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

आज यानि 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि का त्यौहार है जिसे सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। चलिए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी समेत नेताओं ने शुभकामनाएं कैसे दी-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
President Droupadi Murmu

Photograph: (X)

President Droupadi Murmu Leads Mahashivratri Wishes: आजयानि 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि का त्यौहार है जिसे सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। यह भगवान शिव का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे श्रद्धालू अलग-अलग अंदाज से मनाते हैं जैसे उपवास, पूजा और जागरण। आज महाशिवरात्रि के पावन उत्सव पर महाकुंभ का भी आखिरी दिन है जिसके लिए श्रद्धालु लगातार त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए जुट रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति से लेकर अन्य नेताओं ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

राष्ट्रपति द्रौपदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बधाई दी और उन्होंने यह प्रार्थना की कि सभी पर महादेव की कृपा बनी रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि यह शुभ अवसर सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

Advertisment

गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह महादेव से सभी के कल्याण की कामना करते हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में पूजा की।

Advertisment

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्होंने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा की और सभी के कल्याण की कामना की।

Advertisment

राजनाथ सिंह ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

बीजेपी एमपी बांसुरी स्वराज ने भी भगवान शिव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

Advertisment
President Draupadi Murmu Mahashivratri 2025 President