/hindi/media/media_files/2025/04/26/Dlf86m39c9aTmjHXNDmt.png)
Photograph: (X/POI)
President Murmu to Honor Pope Francis at Vatican Funeral: हाल ही में पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू वेटिकन सिटी पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रति निधिमंडल में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हैं। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल, 2025 को हुआ था। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग लेंगी। चलिए पूरी खबर के बारे में जानते हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं वेटिकन, पोप फ्रांसिस को की श्रद्धांजलि अर्पित
21 अप्रैल 2025 को पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। अब उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वेटिकन सिटी की दो दिन की यात्रा पर हैं। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू भी हैं। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन तथा गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जोशुआ डी सूजा भी शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रोम पहुंचीं
X पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परम पावन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंच गई हैं।"
President Droupadi Murmu arrives in Rome to attend the funeral Mass of His Holiness Pope Francis. pic.twitter.com/C76W8USgjv
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2025
पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
President Droupadi Murmu paid homage to His Holiness Pope Francis at Basilica of Saint Peter in Vatican City. pic.twitter.com/eymWVVZi4J
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2025
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी गई कि "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी के लिए प्रस्थान किया, जहां वे परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन, और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जोशुआ डी सूजा शामिल हैं।"
President Droupadi Murmu departs for Vatican City to attend the State Funeral of HH Pope Francis. She is accompanied by Union Minister for Parliamentary Affairs and Minority Affairs, Shri Kiren Rijiju; Minister of State for Minority Affairs and Fisheries, Animal Husbandry and… pic.twitter.com/yCoZh8s0nq
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2025
दो दिवसीय यात्रा
MEA के द्वारा प्रेस रिलीज किया गया जिसमें बताया गया, "भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25-26 अप्रैल 2025 को परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने वेटिकन सिटी का दौरा करेंगी"।
26 अप्रैल को अंतिम संस्कार होगा
MEA ने आगे बताया कि पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 25 अप्रैल यानि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। 26 अप्रैल को सेंट पीटर स्क्वायर में राष्ट्रपति पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।