/hindi/media/media_files/2025/04/14/tN34WmF9CcBHs5yfU7pu.png)
Photograph: (X/President Of India)
President Paid Floral Tribute To Dr BR Ambedkar: आज डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती हैं। इस मौके पर सोमवार को राष्ट्रपति ने पार्लियामेंट में स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई अन्य लीडर्स भी उपस्थित रहें जिन्होंने इस मौके पर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि भेंट की। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
Dr BR Ambedkar की जयंती पर राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, जानें सभी डिटेल्स
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर जानकारी दी कि उन्होंने बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर नई दिल्ली के संविधान सभन में प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
President Droupadi Murmu paid floral tributes to Babasaheb Dr B.R. Ambedkar on his birth anniversary at Prerna Sthal, Samvidhan Sadan in New Delhi. pic.twitter.com/CriNFGl0EV
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 14, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "आज सुबह संसद भवन परिसर में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।"
Paid homage to Dr. Ambedkar along with other dignitaries at the Parliament House complex earlier this morning. pic.twitter.com/D01WRL89Qe
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने, "डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण अर्पित किया।'
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण अर्पित किया।@gupta_rekha#AmbedkarJayanti #BabasahebAmbedkar pic.twitter.com/NppxEFDf6E
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 14, 2025
जानिए किन नेताओं ने बाबासाहेब को जयंती पर उन्हें किया याद
प्रधानमंत्री ने बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।
सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं। pic.twitter.com/Qhshv4uK7M
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया ।
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2025
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। pic.twitter.com/CZMHwIRzDP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!"
सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2025
वे सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे।… pic.twitter.com/FLBMyfuEDl
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के CM रह चुके अरविंद केजरीवाल ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2025
हम बाबा साहेब को अपना आदर्श मानते हैं, उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हम हर व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं। pic.twitter.com/bEmWycIQ7T
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी पावन स्मृति को कोटिशः नमन।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 14, 2025
बाबा साहेब ने हमें केवल संविधान नहीं दिया, बल्कि समता, समरसता और अधिकारों पर आधारित एक न्यायपूर्ण व समावेशी भारत की राह दिखाई। उनका संदेश… pic.twitter.com/3OAs2sjNrx