/hindi/media/post_banners/AujCqlXsBibuom4gik7y.jpg)
Punjab Honour Killing Case - पंजाब में एक आदमी और औरत की हत्या की गयी और उनकी बॉडी को रोड़ के पास फेक दिया गया था। यह मामला 17 अक्टूबर को संडे को सामने आया है। जब मरे हुए आदमी के परिवार पास गए तब उसके परिवार ने उसकी बॉडी लेने से मना कर दिया था और कहा कि लड़की के परिवार वालों ने यह हत्या की है और यह ऑनर किलिंग का मामला है।
ऑनर किलिंग मतलब होता है अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए किसी की हत्या कर देना। ऐसा परिवार जब करते हैं जब उनकी लड़की या फिर लड़का किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कर लेते हैं जिससे परिवार वालों को मंजूर नहीं होती है।
क्या है पूरा पंजाब ऑनर किलिंग का मामला?
यह मामला पंजाब के अबोहर गाँव है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों की बॉडी लगभग 6 घंटे से ऐसे ही रोड़ पर पड़ी हुई थीं। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि जब तक लड़की के परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता है वह बॉडी को अस्पताल नहीं ले जाने देंगे। मीडिया के रिपोर्ट के मुताबित लड़का अनुसूचित जाति का था और लड़की अन्य पिछड़ा वर्ग यानि OBC की थी।
मरने वाली लड़की का नाम सुमन रानी कामना और लड़के का नाम रोहताश कुमार है। यह दोनों एक ही गाओं से थे और अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की शादी का परिवार वाले विरोध कर रहे थे जिसके कारण से इन्होंने चंडीगढ़ में 1 अक्टूबर को जाकर भाग कर शादी कर ली थी। चंडीगढ़ इनके गॉव से 300 किलोमीटर दूर है।
शादी करने के कुछ टाइम बाद यह लड़के की बहन के पास रहने के लिए आये थे जब लड़की के परिवार वालों को इसके बारे में पता लग गया था और फिर यह इन दोनों कपल को इनके गांव वापस लेकर आये और फिर लड़के की चाकू से गाला काटकर और लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने पंजाब में ऑनर किलिंग को लेकर क्या कहा है?
मोगा के SP SS मंद का कहना है कि यह मामला किडनेपिंग और मर्डर का है और लड़की के परिवार वालों के खिलाफ केस रजिस्टर करके उनको अरेस्ट भी कर लिया गया है। दोनों कपल को लड़के की बहन के यहां से किडनैप किया गया था और उसके बाद इनका मर्डर किया गया।