/hindi/media/post_banners/FHcX7ZT3sH218j44C5st.jpg)
पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक : इंडियन स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) जापान के अकाने यामागुची को 21- 13 22-20 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक
टोक्यो समर ओलंपिक 2020 में आज बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain) ने भी महिलाओं के वेल्टर (64-69 किग्रा) क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निएन-चिन चेन को हराकर भारत को एक और मैडल दिलाया। लवलीना ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर के इस जीत ने भारत को कम से कम ब्रॉन्ज़ मैडल पक्का कर दिया है। असम की 23 वर्षीय बॉक्सर ने पहले दौर में 3-2 से बढ़त बनाकर शानदार तकनीकी कौशल दिखाया और फिर दूसरे दौर में क्लीन स्वीप करके बाउट पर अपने अधिकार की मुहर लगा दी।
पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक : ये है उनकी अबतक की उपलब्धि
कुछ वक़्त पहले बीबीसी ने भारतीय प्लेयर पीवी सिंधु को ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर’ के खिताब से नवाज़ा था। 6 साल पहले रियो में ओलंपिक खेलों में सिल्वर मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद, सिंधु को भारतीय खेल सर्किट में एक सुपरस्टार के रूप में सम्मानित किया गया है। वर्ष 2016 के बाद, उसने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में मैडल जीते। 2019 में, वह फाइनल में नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। वर्तमान में, वह टोक्यो ओलंपिक की पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है, जो एकमात्र भारतीय महिला शटलर बन गई है।