Advertisment

कांग्रेस नेता राहुल गांधी COVID-19 पॉजिटिव आए हैं

author-image
Swati Bundela
New Update

राहुल गांधी COVID-19 पॉजिटिव : कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आज मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं। यह सूचना उन्होंने ट्विटर के द्वारा सभी को दी और लोगों से निवेदन किया कि पिछले कुछ दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपेक्षित प्रोटोकॉल्स का अनुसरण करें।

Advertisment


राहुल ने ट्वीट कर बताया, "मामूली लक्षण दिखाई देने के बाद जांच कराई, जिसमें कोरोना से संक्रमित होने का पता चला"। उन्होंने आगे अपील की है कि, "जो लोग हाल ही के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें"।



राहुल गांधी लगातार विधानसभा चुनावों को लेकर रैलियां कर रहे थे। पिछले दिनों कोरोना से बिगड़ते हालात को देख, उन्होंने बंगाल में अपनी रैली रद्द करने की घोषणा की थी। राहुल ने केरल, असम और
Advertisment
पश्चिम बंगाल में रैली की थी। राहुल गांधी COVID-19 पॉजिटिव 

Advertisment


राहुल के अलावा, कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं और अभी गुड़गांव के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 68 साल के शर्मा जिन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में देर रात को भर्ती किया गया, आज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए। अब उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।



कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक दिन पहले कोविड पॉजिटिव आए थे। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा गया है। ट्रॉमा सेंटर को कोविड के उपचार केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंह को सोमवार सुबह हल्का बुखार था और बाद में जांच में उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिंह की हालत अब स्थिर है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
सेहत न्यूज़ कांग्रेस नेता COVID-19पॉजिटिव राहुल गांधी COVID-19
Advertisment