Advertisment

Russia-Ukraine War: नताल्या इलिना कौन है? इलीना ने रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर क्या कहा

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का तीसरा दिन है। पूरे विशव में तनाव का माहोल है। इसी के साथ यूक्रेन पर हमले, तबाही की तस्वीरें दिल दहला रही है। लोग घरों से बेघर हो रहे है, परिवार बिछड़ रहे है, सुपरस्टार्स से लेकर आम इंसान इसपर पर दुःख व चिंता व्यक्त कर रहे है। इसी बीच रूस की मॉडल नताल्या इलीना की पोस्ट मुख्य है जानिए क्यों-

नताल्या इलिना कौन है? 

इल्लिना राहुल महाजन (दिवंगत राजनेता प्रमोद महाजन के बेटे) की तीसरी पत्नी है उन्होंने 2018 में शादी की थी। राहुल महाजन की शादी पहले श्वेता सिंह और फिर डिंपी गांगुली से हुई थी। दोनों ने महाजन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वह रियलिटी शो बिग बॉस में एक प्रतियोगी के रूप में जाने जाते है।

Advertisment

इलिना ने 25 की उम्र में राहुल महाजन से शादी की थी जो तब 43 साल के थे। 2020 में, महाजन ने कहा कि इलीना ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मेरी पिछली दो शादियां जल्दबाजी में हुई थीं। सोचने का समय नहीं था और हालांकि श्वेता और डिंपी दोनों वंडरफुल व्यक्ति हैं, पर कम्पेटिबल नहीं थे। नताल्या के रूप में मुझे सच्चा साथी मिला और साथ ही, हमारे बीच लंबी बहस या मतभेदों के लिए कोई जगह नहीं है"।

इलीना ने रूस- यूक्रेन के युद्ध को लेकर क्या कहा?

इलीना ने यूक्रेन में संकट की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनके फैमिली मेंबर्स रशियन और यूक्रेनियन है। उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे अपने फैमिली मेंबर्स को लेकर चिंता व्यक्त की है क्योंकि वहाँ से पोलैंड भाग जाने वाले या राजधानी शहर कीव में एक मेट्रो स्टेशन पर फंसे एक परिवार की तस्वीरें खतरनाक रूप से सामने आ रही हैं।

Advertisment

इलीना ने कहा- “मेरी दादी रूसी थीं और मेरे दादा जर्मन के थे। मेरे नाना रूसी थे और मेरी नानी यूक्रेनी थी"। उन्होंने आगे कहा, "मेरा परिवार मूल रूप से WW2 के बच्चे के रूप में बना था जहां रूसी जर्मनों के खिलाफ थे। अभी, रूसी लोगों को यूक्रेनी के खिलाफ देखकर ऐसा लगता है कि एक परिवार को अपने परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया गया है। मेरे दिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए है।

इलीना ने यह भी लिखा कि चुप रहना और वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी ना करना कठिन था क्योंकि उनकी भावनाएं उनपर हावी हो रही थी और अपने परिवार और दोस्तों के बारे में बार-बार न्यूज़ देखना बंद नहीं कर सकती थी। "मैं पक्ष नहीं ले सकती। मैं मानवता के पक्ष में हूं... और मैं केवल #शांति और #NoWar की कामना और प्रार्थना करती हूं।"



न्यूज़
Advertisment