Rajasthan Viral Bride: राजस्थान की दुल्हन घोड़े से शेरवानी पहनकर आई, जेंडर एक्वालिटी को दिया बढ़ावा

Swati Bundela
03 Dec 2021
Rajasthan Viral Bride: राजस्थान की दुल्हन घोड़े से शेरवानी पहनकर आई, जेंडर एक्वालिटी को दिया बढ़ावा

Rajasthan Viral Bride: राजस्थान के सिकार डिस्ट्रिक्ट से यह स्टोरी सामने आई जहाँ एक लड़की ने एकदम हटकर कुछ कर के दिखाया है। इस लड़की का नाम है कृतिका सैनी है और इस दुल्हन ने दूल्हे के जैसे सभी प्रथा निभाई हैं।

Rajasthan Viral Bride: राजस्थान की दुल्हन घोड़े से शेरवानी पहनकर आई, जेंडर एक्वालिटी को दिया बढ़ावा


कृतिका ने शेरवानी और पगड़ी पहनी थी और घोड़े से आई थीं। इनके पिता महावीर सैनी का कहना है कि इन्होंने अपनी बेटी को एकदम लड़के की तरह पाला पोसा है। इनका कहना है कि यह हमेशा से ही यह फंक्शन इस तरीके से ही करना चाहते थे।

राजस्थान की ब्राइड ने कैसे जेंडर एक्वालिटी को दिया बढ़ावा?


इसके अलावा इन्होंने यह शादी बिना किसी दहेज़ के की है। शादी के किसी फंक्शन के दौरान जब 1 लाख रूपए दिए थे वो भी डुले ने लेने से मना कर दिया था। इस लड़की की शादी मनीष सैनी नाम के लड़के से हुई है। दुल्हन एक फैशन डिज़ाइनर है और यह अपनी फैमिली में सबसे बड़ी हैं। इनके अलावा इनकी 3 छोटी बहने और 2 भाई भी हैं।

ऐसा ही एक इंसिडेंट पत्रलेखा और राजकुमार राओ की शादी में हुआ था। इनकी शादी में पत्रलेखा की मांग में राजकुमार ने सिन्दूर भरा था और इसके बाद पत्रलेखा ने भी राजकुमार की मांग में सिन्दूर भरा था। राजकुमार इस में कहते हैं कि तुम भी लगादो और इसके बाद यह भी सिन्दूर लगा देती हैं।

पत्रलेखा ने बताया कि राजकुमार राव ने पहली बार उन्हें एक एडवर्टाइजमेंट में देखा था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि उन्हें इसी लड़की से शादी करनी है। अब फाइनली इनकी शादी का सपना पूरा हो गया है। इनकी इस शादी में सिर्फ खास परिवार के और खास दोस्त ही मौजूद थे। सभी को यह तो मालूम था कि यह नवंबर में शादी करने वाले है लेकिन इनकी फाइनल डेट को लेकर सभी बहुत कंफ्यूस थे क्योंकि इन्होंने कुछ भी रिवील नहीं किया था।

राजकुमार राव और पत्रलेखा बड़े लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं जिसके बाद यह शादी उनके रिश्ते को और मजबूत करेगा। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म हम दो हमारे दो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कृति सैनॉन नजर आई।

अगला आर्टिकल