Advertisment

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83, 4 जून को रिलीज़ के लिए तैयार

author-image
Swati Bundela
New Update

अभी दो दिन पहले, वाईआरएफ ने फैंस की एक्साइटमेंट के लिए अपनी आने वाली फिल्मों में से एक नहीं बल्कि पांच की रिलीज डेट की घोषणा की। इसके बाद कई अन्य फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अपने प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट्स की घोषणा की। सिनेमाघरों में 100% ओक्यूपैन्सी की अनुमति देने वाले सरकारी अधिकारियों के साथ, निर्माताओं ने अपना ध्यान फिर से बड़ी स्क्रीन पर ट्रांसफर कर दिया है और इसलिए, कुछ नई अन्नोउंसमेंट्स हो रहे हैं! अब, सोशल मीडिया पर एक और फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा की गई है। फिल्म 83 रिलीज़ डेट 

Advertisment

हम यहां 83 के बारे में बात कर रहे हैं जो साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 83 की रिलीज़ डेट की घोषणा की। इसलिए, यह 4 जून, 2021 को रिलीज़ होने जा रहा है। उसी के बारे में बात करते हुए, वह लिखते हैं, “हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम मे जल्द ही  सिनेमाघरों में मिलते हैं !!! ” अभिनेता ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर भी शेयर किया।

इस फिल्म में  रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, दीपिका पादुकोण ने उनकी  ऑन-स्क्रीन पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई है। उनके अलावा, 83 में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, हैरिस संधू, अमृता पुरी, साहिल खट्टर, जिवा, एमी विर्क, साकिब सलीम और बोमन ईरानी भी मैन कैरेक्टर्स में हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा को कबीर खान ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने को-प्रोडूस किया है। COVID-19 पान्डेमिक के कारण इसकी रिलीज डेट में भी देरी हुई। फिल्म 83 रिलीज़ डेट 



Advertisment




फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। जानिए रोमी देव के बारें में कुछ बातें :

Advertisment






Advertisment


  • रोमी देव भाटिआ दिल्ली में ही पली-बढ़ीं हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने उन्हें एक लोकल ट्रैन में प्रोपोज़ किया और उन्होंने तभी हाँ कह दी। उनकी शादी कपिल देव से 1980 में हुई।
  • रोमी देव का कहना है कि कपिल कभी घर पर क्रिकेट की बातें नहीं करते। वह उसे मैदान में ही रहने देते हैं।
  • 16 जनवरी 1994 को उनकी बेटी अमिया देव का जन्म हुआ।
  • रोमी देव एक इंटरप्रेन्योर हैं। वह कपिल देव का होटल भी संभालती हैं और अपना फॅमिली बिज़नेस भी।


एंटरटेनमेन्ट फिल्म 83
Advertisment