Rape Arrests: ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से कथित तौर पर विदेशी महिला के रेप का मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। दिल्ली पुलिस की जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही छेड़छाड़ के मामले में एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Rape Victim

File Image

Rape and Harassment of British Woman: दिल्ली से कथित तौर पर विदेशी महिला के रेप का मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। दिल्ली पुलिस की जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही छेड़छाड़ के मामले में एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को दे दी है। चलिए पूरे मामले के बारे में जानते हैं-

Advertisment

ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

यह मामला दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल से आया जहां पर ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने यौन हिंसा की। पुलिस ने दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है। ब्रिटिश महिला का संबंध इंग्लैंड से है। वह आरोपी को मिलने गोवा से दिल्ली आई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया उनकी मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। वह दोनों पिछले डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। मंगलवार को महिला आरोपी को होटल में मिलती है जो उसने दिल्ली आने पर बुक करवाया था। इस होटल में महिला के साथ रेप हुआ। ऐसे में महिला किसी तरह खुद को बचाकर रिसेप्शन पहुंचती है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, "दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला से रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए उस व्यक्ति से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। घटना की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी गई है"।

Advertisment

एक सीनियर अधिकारी ने यह भी बताया है कि इस महिला के साथ लिफ्ट में भी हाउसकीपिंग स्टाफ ने भी छेड़खानी की। इसके बाद अन्य व्यक्ति ने भी महिला के साथ होटल रूम में रेप किया जिससे वह मिलने आई थी। महिला के यूके के वापस आने के बाद इन दोनों ने दिल्ली में मिलने का प्लान बनाया था। यह मामला तब सामने आया जब महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद दोनों पर केस दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम कैलाश है जो ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। उसे अंग्रेजी भी अच्छे तरीके से नहीं आती थी जिस वजह से वह महिला के साथ बातचीत के लिए ट्रांसलेशन एप का इस्तेमाल करता था।

British High Commissioner Accused Of Rape Rape