Advertisment

Uttar Pradesh Rape Case: रेप सर्वाइवर ने खुद को योगी आदित्यनाथ की रैली में जलाने की धमकी दी, वीडियो हुआ वायरल

author image
Swati Bundela
10 Nov 2021
Uttar Pradesh Rape Case: रेप सर्वाइवर ने खुद को योगी आदित्यनाथ की रैली में जलाने की धमकी दी, वीडियो हुआ वायरल
Uttar Pradesh Rape Case: यह मामला उत्तर प्रदेश का है जहाँ एक लड़की ने परेशान होकर खुद को जलाने की धमकी दी है वो भी योगी आदित्यनाथ की रैली में। इस लड़की का कहना है कि रामपुर में इस लड़की के साथ रेप किया गया और यह लड़की एक हेल्थ वर्कर है। लड़की के मुताबित यह रेप इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव और उसके दोस्त विनोद सिंह यादव ने मिलकर किया है। इस लड़की ने इनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया लेकिन बहुत समय तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।
Advertisment


क्या है पूरा मामला?



रेप सर्वाइवर ने टाइम्स टाइम्स ऑफ़ इंडिया को ऐसा बताया कि इन्होंने पुलिस वाले और उसके दोस्त के खिलाफ कम्प्लेन फाइल की है। यह लम्बे समय से इंसाफ के लिए दौड़ भाग कर रही है। रेप करने वालों से लड़की को जान से मारने की धमकी तक दी है लेकिन फिर भी वह हार नहीं मानी। यह नेशनल कमीशन फॉर वीमेन तक अपनी दलील लेकर जा चुकी है।
Advertisment


रेप कब, कहाँ और कैसे हुआ?



कम्प्लेन में लड़की ने लिखवाया है कि इस साल 5 अप्रैल को जब यह लड़की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रही थी तब यह पुलिस और इसके दोस्त यहाँ घुस बैठे। इसके बाद इन्होंने लड़की का
Advertisment
गैंगरेप और फिजिकल असाल्ट किया। लड़की का कहना है कि यह सब मटर प्रॉपर्टी की लड़ाई को लेकर हुआ है और इसकी कम्प्लेन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

क्या था इस वायरल वीडियो में?



परेशान होकर इस लड़की ने वीडियो बनाई कि अगर इस मैटर में कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है तो फिर यह अपने आपको चीफ मिनिस्टर योगी जी की रैली में आग लगा लेगी क्योंकि इस के पास अब कोई और ऑप्शन नहीं बचा है। जैसे ही यह वीडियो सभी जगह वायरल हुआ इस मटर में तेजी से जांच पड़ताल होने लगी है और पुलिस ने अब इनके ऊपर चार्जिस लगाकर केस भी फाइल कर दिया है। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह यादव को इसके चलते सस्पेंशन लेटर भी दे दिया गया है।
Advertisment
Advertisment