Advertisment

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के नाम पर दर्ज हैं ये रिकॉर्ड्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपना सातवाँ बजट पेश किया। जिसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गये हैं। आइये जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

author-image
Priya Singh
New Update
Nirmala Sitharaman

Image Credit : Business Today

Records that Finance Minister Nirmala Sitharaman holds: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की जानी-मानी महिलाओं में से एक हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य और राजनेता हैं। साल 2006 से उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर कार्यरत रहीं और बाद में भाजपा सरकार में उन्होंने अलग-अलग कई मंत्रिमंडल सम्भाले। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपना सातवाँ बजट पेश किया। जिसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गये हैं। आइये जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड के बारे में-

Advertisment

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

निर्मला सीतारमण की आयु 64 वर्ष है। उनका जन्म 18 अगस्त 1959 को हुआ था। निर्मला सीतारमण तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी अधिकतर शिक्षा अर्थशास्त विषय में प्राप्त की है। जिसमें से तिरुचिरापल्ली में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से स्नातक की डिग्री पूरी की। बाद में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अर्थशास्त्र में मास्टर और एम. फिल की डिग्री प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने राजनीति और वित्त में उनके भविष्य के करियर के लिए एक मजबूत नींव रखी।

अगर बात करें निर्मला सीतारमण जी के पारिवारिक जीवन की तो उनके पिता का नाम नारायणन सीतारमण और माता का नाम सावित्री है। उनके पिता भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे। निर्मला सीतारमण जी की जेएनयू में परकला प्रभाकर जी से मुलाक़ात हुई। दोनों की राजनीतिक विचार धाराएँ अलग होने के बावजूद दोनों ने साल 1986 में विवाह कर लिया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम परकला वांगमयी है। 

Advertisment

राजनीति में आने से पहले निर्मला सीतारमण ने कई अन्य प्रोफेशनल पदों पर काम किया है। साल 2006 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की। 2010 में वे भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता भी बनीं। साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद वे कैबिनेट में जूनियर मंत्री बनाई गईं। निर्मला सीतारमण अब तक दो बार सांसद भी रह चुकी हैं। उन्हें 2017 में भारत की रक्षा मंत्री बनाया गया, जिससे वे इंदिरा गांधी के बाद इस पद को संभालने वाली दूसरी महिला बन गईं। साल 2019 में मोदी सरकार में उन्हें वित्त और कार्पोरेट मामलों का मंत्री बनाया गया। तबसे अब तक वे लगातार 7 बार बजट पेश कर चुकी हैं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम रिकॉर्ड्स

  • निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला वित्तमंत्री हैं और पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं। 
  • निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला रक्षामंत्री रही हैं और पहली महिला पूर्णकालिक रक्षामंत्री रही हैं। 
  • 23 जुलाई 2024 को बजट पेश करने के बाद वे लगातार 7 बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्तमंत्री बन चुकी हैं। (अभी तक लगातर 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम रहा है।)
  • देश का सबसे लम्बा बजट पढ़ने वाली एक मात्र वित्त मंत्री हैं। 
  • निर्मला सीतारमण का साल 2020 का बजट भाषण देश के इतिहास का सबसे लम्बा भाषण था। यह भाषण 2 घंटे 42 मिनट तक चला था। 
  • भारत का पहला पेपरलेस बजट लाने का रिकॉर्ड भी निर्मला सीतारमण के नाम पर है। 
  • फ़ोर्ब्स द्वारा उन्हें साल 2019 में दुनिया की 34वीं सबसे शक्तिशाली महिला भी घोषित किया गया था।
Finance Minister Nirmala Sitharaman Nirmala Sitharaman निर्मला सीतारमण
Advertisment