/hindi/media/media_files/2025/02/19/teQ4rtZ3rAyCX7A2jLCM.png)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली चौथी महिला नेता हैं। 20 फरवरी को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने शपथ ली।
रेखा गुप्ता ने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। उन्हें 19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया, जिसमें रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ पर्यवेक्षक थे।
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानिए उनकी कार्ययोजना
रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया और प्राथमिकताएँ
शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा,
"प्रधानमंत्री मोदी जी का महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और उनका विजन ही है जिसने मुझे इस पद तक पहुँचाया। एक मध्यमवर्गीय महिला को इतना महत्वपूर्ण पद सौंपना बहुत बड़ा निर्णय है, और मैं शीर्ष नेतृत्व की आभारी हूँ। इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊँगी।"
#WATCH | Delhi CM designate Rekha Gupta says, "It is a huge responsibility. I thank PM Modi and BJP high command for having faith in me... I will fulfil my responsibility with utmost honesty... My first priority is to complete all the commitments our party has made, and the… pic.twitter.com/kkGVAL7nq5
— ANI (@ANI) February 20, 2025
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपनी प्राथमिक योजनाओं की घोषणा की, जिसमें पांच प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा:
महिला सशक्तिकरण: ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2,500 मासिक आय सहायता देने की योजना, जिसकी पहली किश्त 8 मार्च तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
यमुना नदी की सफाई: दिल्ली में यमुना नदी की दशा सुधारने के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा।
सड़क और सीवर व्यवस्था: बरसात के मौसम से पहले सड़कों और सीवरों की सफाई और पुनर्निर्माण कार्य किए जाएँगे।
नगर स्वच्छता अभियान: राजधानी के हर कोने से कचरा हटाने के लिए एक बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।
सड़क मरम्मत: दिल्ली की जर्जर सड़कों की मरम्मत और रखरखाव प्राथमिकता पर होगा।
रेखा गुप्ता की शपथ ग्रहण समारोह से पहले की प्रतिक्रिया
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल दोपहर रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी तरुण चुघ और विनोद तावड़े को सौंपी गई है।
मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी,… pic.twitter.com/eYM6X6ptzn
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन थे?
8 फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे। इन नेताओं में परवेश वर्मा (नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले), विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), सतीश उपाध्याय (मालवीय नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और रेखा गुप्ता (शालीमार बाग) शामिल थे।
कौन हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और दिल्ली प्रदेश इकाई की महासचिव भी रही हैं। इस चुनाव में उन्होंने आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया।
अपनी जीत के बाद, उन्होंने कहा, "आज शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और कल दिल्ली ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह देखेगी। 27 साल बाद जो 'राम राज्य' का सपना था, वह कल पूरा होगा। पूरा दिल्ली इसे खुशी से देखेगा।"
दिल्ली की राजनीति में महिलाओं की भूमिका
इस बार बीजेपी के छह महिला विधायक चुनी गई हैं रेखा गुप्ता, शिखा रॉय, स्मृति ईरानी, बंसुरी स्वराज, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान। दिल्ली को इससे पहले भी तीन महिला मुख्यमंत्री मिल चुकी हैं सुषमा स्वराज (बीजेपी), शीला दीक्षित (कांग्रेस) और आतिशी (आप)।
शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा व्यवस्था
बीजेपी के रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली विधानसभा के नए नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
रामलीला मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5,000 पुलिसकर्मी और 10 अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात की जाएंगी।
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की राजनीति में क्या बदलाव होंगे, यह देखने वाली बात होगी। क्या बीजेपी लंबे समय के बाद दिल्ली में अपनी पकड़ बना पाएगी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।