क्या दिल्ली को मिलेगी महिला मुख्यमंत्री? शपथ ग्रहण से पहले जानें मुख्य दावेदारों के नाम

सीएम पद को लेकर काफी अटकले लगाई जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सीएम पद की दावेदार महिला भी हो सकती है। अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
women contenders(53)

Image Credit: X

Will Delhi Get Its Fourth Female Chief Minister? भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने वाली है। 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले यह फैसला लिया जाएगा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है, और अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या दिल्ली को पहली बार कोई महिला मुख्यमंत्री मिलेगी?

Advertisment

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन

बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायक 19 फरवरी को शाम 7 बजे बैठक करेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षक के रूप में रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहेंगे।

Advertisment

क्या दिल्ली को मिलेगी महिला मुख्यमंत्री? शपथ ग्रहण से पहले जानें मुख्य दावेदारों के नाम

महिला नेतृत्व को मिलेगा मौका?

Advertisment

इस बार चुनावों में बीजेपी से छह महिला विधायक चुनकर आई हैं शिखा रॉय, रेखा गुप्ता, स्मृति ईरानी, बंसुरी स्वराज, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान। खबरों की मानें, तो पार्टी दिल्ली की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में दलित, जाट, पूर्वांचली, सिख, उत्तराखंडी और बनिया समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहती है। ऐसे में महिला नेतृत्व को भी प्राथमिकता मिल सकती है।

  • रेखा गुप्ता
    महिला CM की मुख्य दावेदारों में से एक रेखा गुप्ता हैं जो शालीमार बाग से जीती हैं। इनका संबंध बीजेपी से हैं। उन्होंने आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटो से हरा दिया जो 2020 में इस सीट से विधायक थीं। वहीं पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण जैन को सिर्फ 4,892 वोट ही मिले। इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
  • पूनम शर्मा 
    अगला नाम पूनम शर्मा हो सकता है। वह बीजेपी की तरफ से वजीरपुर से जीत गई हैं। उन्होंने आप के राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों से हराया जो 2020 में इस सीट से विधायक थे। पूनम शर्मा को 54,721 वोट्स मिली।
  • नीलम पहलवान 
    नजफगढ़ से बीजेपी की नीलम वर्मा जीती हैं। वह भी सीएम की रेस में हैं। उन्होंने आप के तरुण यादव को 29,009 वोटो से हरा दिया। 2020 में कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक थे।
  • शिखा रॉय 
    बीजेपी की शिखा राय ग्रेटर कैलाश से 3,188 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आप के सौरभ भारद्वाज जो 2020 में  इस सीट से विधायक थे और कांग्रेस पार्टी के गर्वित सिंघवी को हरा दिया। 
  • स्मृति ईरानी 
    लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी हार गई थी लेकिन दिल्ली की सीएम की रेस में इनका नाम भी शामिल हैं और मजबूत दावेदार हैं।
  • बांसुरी स्वराज 
    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से लोकसभा की सीट जीती हैं। उनका नाम भी CM की दावेदारी में शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

Advertisment

20 फरवरी को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 30,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए 5,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों और 10 कंपनियों की अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

क्या दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलेगी?

अब तक दिल्ली में तीन महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी। अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी इस परंपरा को आगे बढ़ाएगी और दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री देगी?

#Women Delhi Delhi CM's