मुंबई में बारिश का कहर: स्कूल-कॉलेज बंद, लोकल ट्रेनें रद्द

मुंबई में बारिश का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार तेज़ बारिश हो रही है, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और दफ़्तर बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Mumbai Rain

Photograph: (PTI Via Mint)

Relentless Rain Brings Mumbai to a Standstill: मुंबई में बारिश का कहर जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार तेज़ बारिश हो रही है, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और दफ़्तर बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिनकी वजह से 6 लोगों की जान चली गई है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

मुंबई में बारिश का कहर: स्कूल-कॉलेज बंद, लोकल ट्रेनें रद्द

Advertisment

मुंबई से पिछले तीन दिन से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। तेज़ बारिश के कारण कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर चुका है। बारिश के चलते मुंबई लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

मोनोरेल ट्रेन में यात्री फंसे 

मुंबई में भारी बारिश की वजह से स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मोनोरेल ट्रेन ख़राब हो गई। इसके कारण 500 से अधिक यात्री फँस गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। यह ट्रेन चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच फँसी थी।

Advertisment

इस घटना के एक घंटे बाद, सुबह 7:33 बजे एक अन्य मोनोरेल ट्रेन आचार्य अत्रे और भडवली मोनोरेल स्टेशन के बीच अचानक रुक गई, जिसके कारण 200 यात्री फँस गए। बाद में इस ट्रेन को खींचकर वडाला स्टेशन तक लाया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मोनोरेल से बचाए गए एक यात्री ने कहा, "किसी ने मुझे मोनोरेल से यात्रा करने की सलाह दी थी। मैं पहली बार इसमें सफ़र कर रहा था। मुझे डर लग रहा था, लेकिन भगवान की कृपा से हम बच गए। हमने अंदर रो रही महिलाओं को संभाला। मैं प्रार्थना करता हूँ कि सभी को सुरक्षित बचा लिया जाए।"

Advertisment

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (@Dev_Fadnavis) ने पोस्ट किया, "तकनीकी कारणों से एक मोनोरेल चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच फँस गई है। MMRDA, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की सभी टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए किसी को भी चिंता या घबराने की ज़रूरत नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। मैं सभी से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करता हूँ। मैं MMRDA आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हूँ। इस घटना के कारणों की जाँच भी कराई जाएगी।"

Mumbai