Hurun Global Rich List 2025: जानिए Roshni Nadar ने कैसे रचा इतिहास

HCL टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वह पहली महिला हैं जो भारत के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल हुई हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
roshni nadar malhotra

Photograph: (Shiv Nadar Foundation)

Roshni Nadar Malhotra Makes History: HCL टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वह पहली महिला हैं जो भारत के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल हुई हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने सदियों पुराने बैरियर को तोड़ा और यह साबित किया है कि भारतीय महिलाएं भी अमीरों की सूची में शामिल हो सकती हैं। चलिए इस खबर के बारे में अधिक जानते हैं

Hurun Global Rich List 2025: जानिए Roshni Nadar ने कैसे रचा इतिहास

Advertisment

HCL टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नादर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली वह इकलौती महिला हैं क्योंकि अन्य महिला इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाई हैं। इसके साथ ही 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट' में उन्होंने विश्व की अमीर महिलाओं में पांचवा स्थान हासिल किया है। इस माइलस्टोन के बाद वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने टॉप 10 अमीर महिलाओं की सूची में अपनी जगह बनाई है। उनकी नेटवर्थ ₹3:5 लाख करोड़ है।

इस लिस्ट में टॉप पर 75 वर्षीय ऐलिस वॉल्टन हैं। उनकी नेटवर्थ 102 बिलीयन डॉलर है। इसके साथ ही पिछले साल से उनकी नेटवर्क 46% तक बड़ी है।

आपको बता दें कि रोशनी नादर के पिता ने अपनी कंपनी का 47% स्टेक रोशनी को ट्रांसफर किया जिस वजह से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

जानिए कौन हैं रोशनी नादर मल्होत्रा?

Advertisment

Forbes के अनुसार, रोशनी नादर मल्होत्रा HCL टेक की चेयरपर्सन हैं। यह भारत में स्थित एक मल्टीनेशनल आईटी सर्विस और कंसल्टिंग फर्म हैं। इस कंपनी को उनके पिता शिव नादर ने 1976 में फाउंड किया था। 2020 में उनके पिता ने उन्हें चेयरपर्सन की भूमिका दी थी। इसके साथ ही वह 'शिव नादर फाउंडेशन' की ट्रस्टी हैं। रोशनी एक शादीशुदा महिला हैं। उनकी शादी HCL हेल्थ केयर के वाइस चेयरमैन शिखर मल्होत्रा के साथ हुई है।

रोशनी की पढ़ाई 

रोशनी अपने पिता शिव नादर और किरण नादर की इकलौती बेटी हैं। इनका जन्म 1981 में हुआ और दिल्ली में ही बड़ी हुईं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई वसंत वैली स्कूल से की और बाद में Northwestern University से ग्रेजुएशन और Kellogg School Of Mangement से MBA की डिग्री की। 

अवार्ड 

रोशनी ने अपने जीवन में बहुत सारे अवार्ड भी जीते हैं। यह अवार्ड उनके बिजनेस और सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। 2017 में रोशनी को इंडिया की तरफ से 'फिलैंथरोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड' दिया गया। 2023 में उन्होंने फॉर्ब्स विश्व की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 60वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 'फॉर्चून मोस्ट पॉवरफुल वूमेन लिस्ट' में 72वें स्थान पर जगह बनाई।

Roshni Nadar Malhotra Hurun Global Rich List 2025