Advertisment

Sai Pallavi Love Letter: लव लेटर मिलने पर पेरेंट्स ने मारा था थप्पड़

author-image
New Update

साई पल्लवी हमारे देश की एक बहुत ही मशहूर और कुशल अभिनेत्री है। लोगों द्वारा उन्हें बहुत प्यार किया जाता है। ऑन स्क्रीन एक्टिंग हो से लेकर उनकी पर्सनालिटी के कारण वह हजारों लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई है।

Advertisment

हाल ही में अभिनेत्री पल्लवी ने यह बताया कि जब वह सातवीं कक्षा में थी तो उन्होंने एक लड़की को लव लेटर लिखा था। उनका यह लव लेटर पकड़ा गया और उनके पेरेंट्स ने उन्हें इसके लिए थप्पड़ भी मारा था।

आपको भी हैरानी हुई? लेकिन हां, यह सच है। नेटफ्लिक्स पर जल्दी ही पल्लवी की नई फिल्म वियरता पर्वम आ रही है। इस फ़िल्म में पल्लवी को एक ऐसे किरदार में दिखाया गया है जो एक लेटर डिलीवर करने के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देती है। फिल्म के बारे में पल्लवी का यूट्यूब चैनल माय विलेज शो के साथ हाल ही में इंटरव्यू हुआ था। इसमें उन्होंने अपने इस किरदार और लेटर से जुड़ी अपनी जिंदगी की काफी मिलती-जुलती घटना का जिक्र किया।

पल्लवी ने बताया की उन्होंने सातवीं कक्षा में एक लड़के को लव लेटर लिखा था जो उनके माता-पिता द्वारा पकड़ा गया।

Advertisment

पल्लवी से इंटरव्यू में पूछा गया कि जो लेटर उन्होंने फिल्म में भेजे हैं क्या वह असली है ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस फिल्म में तो यह लेटर उन्होंने डायरेक्टर के निर्देशों के अनुसार लिखे हैं लेकिन उनकी असल जिंदगी में उन्होंने एक बार एक लेटर जरूर लिखा था।

उन्होंने बचपन में एक लड़के को लेटर लिखा था जो कोई आम लेटर नहीं बल्कि एक लव लेटर था। उस वक्त वह सातवीं कक्षा में थी। लेटर पकड़े जाने पर उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत मारा। सुनने में यह बात (न्यूज़ ) बहुत ही मजेदार लगती है लेकिन उस वक्त उनके लिए यह बहुत बड़ी बात थी।

उनकी फ़िल्म वीरता परवन 17 जून को थिएटर में आ चुकी थी। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। नेटफ्लिक्स पर 1 जून से यह स्ट्रीम हो रही है। पल्लवी को जल्दी ही आने वाली फिल्म गर्गी में देखा जाएगा। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

न्यूज़
Advertisment