Sania Mirza Divorce: तलाक की अफवाह और मिर्ज़ा की पोस्ट ने मचाई खलबली

Swati Bundela
08 Nov 2022
Sania Mirza Divorce: तलाक की अफवाह और मिर्ज़ा की पोस्ट ने मचाई खलबली

Sania Mirza Divorce

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। दोनों को ही काफी लंबे समय से साथ में नहीं देखा गया है। इस कारण दोनों के बीच तलाक होने की खबरों को खूब हवा मिल रही है। अब सानिया मिर्ज़ा की एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने तलाक की इन अफवाहों को लेकर खलबली मचा दी है। सूत्रों की माने तो इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नही है और दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ चुका है।

सानिया की इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई खलबली-

तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने अफवाहों को और भी हवा देती है। सानिया मिर्ज़ा की इस पोस्ट से अटकलें लगाई जा रही है कि उनकी पर्सनल लाइफ में चीजें खराब चल रही हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सानिया ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, "टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? क्या अल्लाह को खोजते हैं?" सानिया की इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी चिंतित कर दिया है।

COVID-19: Sania Mirza Raises Funds For Daily Wage Workers - SheThePeople TV

दोनों की शादी को हो चुका है एक दशक से ज्यादा समय -

सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक की शादी को एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों को शादी किए 12 साल हो चुके हैं। आजतक दोनों के बीच अनबन या अलग होने की कोई खबर नहीं आई थी। लेकिन अब दोनों के अलग होने की अफवाहो को बहुत हवा मिल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों अभी तक अपने बेटे की परवरिश के लिए ही साथ हैं। हालांकि दोनों के बीच में दूरियां क्यों आई हैं इसका अभी तक कोई पुख्ता कारण सामने नही आया है और दोनों ने ही इस बारे में कोई अधिकारिक बयान भी नहीं दिया है। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में इन दोनों के बीच तलाक होने की खबरें बहुत चल रही हैं। 

पाकिस्तानी मीडिया की माने तो कहा जा रहा है कि शोएब मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया पर चीट किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में यह खबर भी जोर पर है कि ये दोनों अलग हो चुके हैं और काफी समय से एक दूसरे से अलग ही रह रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए फैंस को इन दोनों की तरफ से बयान का इंतजार है।

अगला आर्टिकल