पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, नागरिकता को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के घर मंगलवार को बेटी ने जन्म लिया। सीमा 2023 में नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। यह उनका भारतीय पति सचिन के साथ पहला बच्चा है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Seema Haider(businesstoday)

File Image

Seema Haider Welcomes Baby Girl: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के घर मंगलवार को बेटी ने जन्म लिया। सीमा 2023 में नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं। यह उनका भारतीय पति सचिन के साथ पहला बच्चा है। उन्होंने दिल्ली के ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने कुल 5 बच्चों को जन्म दिया है। अब उनकी बेटी की नागरिकता को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। चलिए पूरी खबर जानते हैं-

Advertisment

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, नागरिकता को लेकर उठे सवाल

2023 में सचिन मीणा के पास सीमा पाकिस्तान से भारत आईं। अब सीमा हैदर पांचवीं बार मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह 4:00 बजे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उनके पहले चार बच्चे हैं जो पाकिस्तानी पति से हैं। सीमा की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। इसके साथ ही दोनों माँ और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का नाम जल्दी ही रखा जाएगा। यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब बच्चे को भारतीय नागरिकता मिलेगी।

क्या सीमा हैदर के पास भारतीय नागरिकता है?

Advertisment

सीमा हैदर ने नेपाल में 2023 में हिंदू रीति रिवाज से सचिन के साथ शादी की थी। यहां पर हैरान करने वाली बात यह है कि सीमा के पास अभी भी भारतीय नागरिकता नहीं है और इसके बावजूद भी वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर ने राष्ट्रपति के पास भारतीय नागरिकता के लिए याचिका भी लगाई थी।

क्या बेटी की मिलेगी भारतीय नागरिकता?

सीमा हैदर की बेटी का जन्म भारत में हुआ है। ऐसे में भारतीय संविधान में जन्म से ही नागरिकता मिलने का कानून है जिसके तहत सीमा हैदर की बेटी को नागरिकता के लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है लेकिन सीमा हैदर ने गलत तरीके से भारत में प्रवेश किया है तो ऐसे में बेटी को नागरिकता मिलने में परेशानी आ सकती है।

PUBJ से शुरू हुआ प्यार

सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात PUBG से हुई थी। दोनों का एक-दूसरे से आमना-सामना 2023 में हुआ था। इन्होंने नेपाल में एक-दूसरे के साथ शादी की और सीमा हैदर ने नेपाल से इलीगल तरीके से भारत में एंट्री ली। पाकिस्तान में सीमा हैदर की शादी गुलाम हैदर से हुई थी। इनके चार बच्चे भी हैं। गुलाम हैदर 2019 में कराची छोड़कर दुबई चला गया था।

Seema Haider After Delivery delivery pain Pakistan