Advertisment

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत, जानिए क्या है मामला

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

शिल्पा शेट्टी की मां ने दर्ज की शिकायत : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मां सुनंदा शेट्टी (Sunanda Shetty) ने जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत रायगढ़ जिले के कर्जत इलाके में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर सुधाकर घरे नाम के शख्स के खिलाफ की गई है।

शिल्पा शेट्टी की मां ने दर्ज की शिकायत : 1 करोड़ 60 लाख की धोखाधड़ी का है मामला

सुनंदा ने पुलिस को बताया कि 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुधाकर ने कर्जत में जमीन का सौदा किया था। उस समय जमीन को अपना बताकर उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे उस जमीन को सुनंदा को 1 करोड़ 60 लाख में बेच दिया था। सुनंदा शेट्टी ने पुलिस को आगे बताया कि कुछ वक़्त बाद जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने सुधाकर से इस बारे में पूछताछ की। सुधाकर ने कहा कि वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता के करीबी हैं और उन्होंने सुनंदा शेट्टी को अदालत जाने के लिए कहा। इसके बाद सुनंदा कोर्ट गई और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1420623132679827457?s=20

पहले से ही विवादों में है सुनंदा के दामाद राज कुंद्रा

बता दें कि सुनंदा के दामाद और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी मामले में जेल में हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले के अन्य आरोपी एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ और रोवा खान ने अपनी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों राज कुंद्रा के साथ पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी हैं। पुलिस के करीबी सूत्रों ने दो पीड़ितों के बयान जारी किए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अश्लील वीडियो शूट करने के लिए मजबूर किया गया था। दोनों लड़कियों ने मड आइलैंड के एक ही बंगले में वीडियो शूट करने का दावा किया है। शिल्पा शेट्टी की मां ने दर्ज की शिकायत

Advertisment


 


एंटरटेनमेंट
Advertisment