Advertisment

सिन्दूर से सेक्सुअल ड्राइव बढ़ती है, वायरल वीडियो में महिला ने कहा

author-image
Swati Bundela
New Update

 किसी वायरल वीडियो पर लोग खूब हसते हैं तो किसी को देख एकदम सुधबुध रह जाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।  इस वीडियो को बी बॉडीवाइज नाम के पेज ने पोस्ट किया था।  जब वीडियो वायरल होने लगी तब यह वीडियो हटा दी गयी थी लेकिन इसके स्क्रीनशॉट अभी भी सभी जगह लोगों ने ले रखें हैं और पोस्ट कर रहे हैं। लोग इस पर अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं कोई है रहा है, कोई मजाक बना रहा है, कोई समझने की कोशिश कर रहा है तो कोई प्रैक्टिकल होकर बता रहा है कि सिन्दूर कैसे एक दबाने वाली प्रैक्टिस है।  

Advertisment

सिन्दूर एक रेड कलर का पाउडर होता है जिसे श्री भी कहते हैं इसे शादीशुदा महिलाएं अपने माथे पर लगाती हैं।  इसे शादी की निशानी मानी जाती है जैसे कि लाल चूड़ी, पायल और बिछिया। जो यह वायरल वीडियो थी यह सिन्दूर लगाने के फायदे के बारे में थी जिस में से एक इन्होंने लिखा था सेक्सुअल ड्राइव बढ़ाना।  

ट्विटर पर लोगों का क्या रिएक्शन है?

ट्विटर पर भी रोहित नाम के यूजर ने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को शेयर किया था और फिर इसको लगातार कई लोगों ने शेयर किया और ट्रोल किया। रोहित ने लिखा कि “my fac is the mention of ‘triggers sex drive’ as if Sindoor is aphrodisiac. This is the chutki sindoor ki keemat (the worth of a pinch of sindoor) Shanti (the character from Om Shanti Om, played by Deepika Padukone) was talking about.”

Advertisment

इस वीडियो को बी बॉडीवाइज नाम के पेज ने पोस्ट किया था। इनके इंस्टाग्राम अपर 490 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यह ब्रांड महिलाओं के स्वास्थ के लिए काम करती है। यह कई टॉपिक्स के बारे में बात करती है जैसे कि पीरियड, बाल, स्किन। इसके अलावा इनके चैनल पर कंसल्टेशन के लिए भी ऑप्शन है।  

रोहित की इस ट्विटर पोस्ट पर 5 हज़ार से ज्यादा लाइक्स हैं और 379 से ज्यादा ट्वीट्स हैं। इन में से ज्यादातर कोट्स सरकास्टिक हैं। यह इसी की न्यूज़ भी बन रही है और लोग सिन्दूर को लेकर डिसकस कर रहे हैं। 

सिन्दूर के हैं साइंटिफिक फायदे क्या हैं?

सिन्दूर केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ता बल्कि साइंटिफिक रूप से भी इसके कई फायदे सामने आये हैं। सिन्दूर लगाने के इस रिवाज़ के पीछे कई सइंटफिक तथ्य छुपे हैं जो कहीं न कहीं महिलाओं के सेहत से भी जुड़ें हैं। 

असल में महिलाओं के माथे के बीच के हिस्से में एक तरह की ग्रंथि पायी जाती है जो काफी सेंसिटिव होती है ये माथे के सामने से शुरू होकर सर के मिडिल तक जाती है। ये बता दें की सिन्दूर में मरकरी यानि का पारा होता है जिसको माथे की उस ग्रंथि पर लगाने से आराम पहुँचता है और ये  महिलाओं में तनाव की सिचुएशन को संभालता है। इसके साथ ही महिलाओं में अनिद्रा की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या में सिन्दूर बहुत अच्छा मन जाता है। 

न्यूज़
Advertisment