Advertisment

Singer Lata Mangeshkar In ICU: सिंगर लता मंगेशकर को डॉक्टर ने ICU में कुछ और दिन रहने को कहा, कहा प्राथना करें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Singer Lata Mangeshkar In ICU: इंडिया की बुलबुल और महान सिंगर लता मगेशकर कोरोना से जूझ रही हैं। यह अभी अस्पताल में हैं, इनको डॉक्टर ने कुछ दिन अस्पताल में रहने को कहा था लेकिन अब इनको डिस्चार्ज नहीं किया है। डॉक्टर का कहना है कि सिंगर लता को कुछ और दिन के लिए ICU में ही रखा जाएगा। इसके अलावा इन्होंने इनके जल्दी ठीक होने के लिए प्राथना करने को भी कहा है।

सिंगर लता मंगेशकर किस अस्पताल में भर्ती हैं?

कुछ दिन पहल इनकी बहन आशा भोसले ने भी लता की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था। इन्होंने बताया था कि इनको कोरोना है और यह ICU में भर्ती हैं। कविड होने के कारण से इनको किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है और बहुत सख्त रोक लगा रखी है। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज हो रहा है। सिंगर की भतीजी ने इनकी हेल्थ के बारे में सभी को खबर दी और मीडिया से भी बात की थी।

Advertisment

जब सिंगर मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब इनको काफी हलके सिम्टम्स थे। लेकिन इनको कई और हेल्थ रिलेटेड बीमारियां भी हैं जिसके कारण से यह थोड़ी सीरियस हो गयी थीं। इनको कोरोना के साथ साथ न्युमोनिआ भी हो गया है। इसके चलते इनको अस्पताल में ही 10-12 दिन के लिए भर्ती करके निगरानी में रखा जाएगा।

लता मंगेशकर इंडिया की सोने की चिड़िया हैं इन्होंने कई गाने गए हैं कई पीडियों से। इनकी आवाज के सभी दीवाने हैं और इनको इसके लिए कई बड़े बड़े पुरस्कार जैसे कि पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण, दादा साहेब फाल्के और कई नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। इनको कम से कम 1,000 से ऊपर गाने गाये हैं हिंदी और कई दूसरी भाषाओँ में। यह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की जाने वाली आर्टिस्ट हैं गिनीस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स।



न्यूज़
Advertisment