Advertisment

Singer Lata Mangeshkar Critical: लता मंगेशकर की तबियत हुई नाज़ुक, डॉक्टर ने कहा गंभीर हैं

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Singer Lata Mangeshkar Critical: लता मंगेशकर काफी लम्बे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दो बार से इनके डॉक्टर का कहना था कि इनकी हेल्थ में सुधार है लेकिन इस बार डॉक्टर ने कुछ और ही कहा।

डॉक्टर ने लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर क्या कहा है?

डॉक्टर का कहना है कि लता सिंगर लता मंगेशकर की तबियत सीरियस हो रही है और यह गंभीर हैं। यह फ़िलहाल वेंटीलेटर पर हैं और गंभीर हालत में हैं। पिछले हफ्ते इनका वेंटीलेटर हटा दिया गया था और इनको ICU में शिफ्ट कर दिया गया था और यह अंडर ऑब्जरवेशन में थीं। इनको जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यह तबसे अस्पताल में ही हैं।

Advertisment

सिंगर लता मंगेशकर को क्या हुआ है?

लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज हो रहा है। सिंगर की भतीजी ने इनकी हेल्थ के बारे में सभी को खबर दी और मीडिया से भी बात की थी। जब सिंगर मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब इनको काफी हलके कोरोना  सिम्टम्स थे। लेकिन इनको कई और हेल्थ रिलेटेड बीमारियां भी हैं जिसके कारण से यह थोड़ी सीरियस हो गयी थीं। इनको कोरोना के साथ साथ न्युमोनिआ भी हो गया है। 

कुछ दिन पहल इनकी बहन आशा भोसले ने भी लता की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था। इन्होंने बताया था कि इनको कोरोना है और यह ICU में भर्ती हैं। कविड होने के कारण से इनको किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है और बहुत सख्त रोक लगा रखी है।

लता मंगेशकर इंडिया की सोने की चिड़िया हैं इन्होंने कई गाने गए हैं कई पीडियों से। इनकी आवाज के सभी दीवाने हैं और इनको इसके लिए कई बड़े बड़े पुरस्कार जैसे कि पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण, दादा साहेब फाल्के और कई नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। इनको कम से कम 1,000 से ऊपर गाने गाये हैं हिंदी और कई दूसरी भाषाओँ में। यह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की जाने वाली आर्टिस्ट हैं गिनीस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स।



न्यूज़
Advertisment