/hindi/media/media_files/2025/03/26/kXIAwIUjQCwD1sDfNo6y.png)
Photograph: (Hindustan Times )
Sonali Sood, Wife of Sonu Sood, Injured in Road Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद के साथ एक भयानक हादसा हो गया। हालांकि उनकी जान बच गई है और स्थिति भी काफी स्थिर है। इस हादसे में सोनाली की बहन और भांजा भी साथ में थे। आपको बता दें कि यह हादसा मुंबई नागपुर हाईवे पर हुआ। गाड़ी सोनाली का भांजा ड्राइव कर रहा था। सोनाली और उसके भांजे को गंभीर चोटे आई हैं लेकिन सोनाली की बहन की चोटें इतनी गंभीर नहीं है। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
Sonu Sood की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट, जानें सभी डिटेल्स
24 मार्च को सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का लगभग 10:30 बजे नागपुर के वर्धा रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट हो गया जिसमें सोनाली की बहन और भांजा भी मौजूद थे। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही तुरंत सोनू सूद अपनी पत्नी के पास नागपुर पहुंच गए। हादसे के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल के एमरजेंसी डिपार्मेंट में लाया गया। सोनाली सूद जिस कार में बैठी थीं, वह ट्रक से पीछे से टकरा गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#UPDATE | Sonu Sood's wife, Sonali Sood, her sister and nephew were brought to the Emergency Department of Max Hospital, Nagpur at approximately 10:30 PM last night. All three patients were conscious upon arrival and had stable vital signs. They had sustained multiple abrasions… https://t.co/Fv7zZdBJUs
— ANI (@ANI) March 25, 2025
दुआ में बड़ी ताकत: सोनू सूद
इस हादसे के बाद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपडेट दी और सभी को धन्यवाद किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दुआ में बड़ी ताकत होती है और हमने इसे एक बार फिर महसूस किया है। आप सभी की प्रार्थनाओं और दिल से भरे संदेशों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपके समर्थन की सचमुच सराहना करते हैं। सोनाली और अन्य दो परिवारजन अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। आपकी मोहब्बत और दयालुता के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। सोनू सूद और परिवार।" अपने संदेश के साथ उन्होंने दिल और जोड़े हुए हाथों के इमोजी भी लगाए।
❤️🙏 pic.twitter.com/P7lnOYYTiM
— sonu sood (@SonuSood) March 26, 2025
ANI के अनुसार, तीनों मरीज आने के समय होश में थे और उनकी महत्वपूर्ण स्थिति स्थिर थी। उन्हें कई जगह खरोंच और चोटें आई थीं, और आंतरिक चोटों के लिए उनकी पूरी जांच की गई, जिसमें कोई आंतरिक चोट नहीं पाई गई। उनके भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनकी बहन अभी भी निगरानी में हैं और ठीक हो रही हैं। उनकी हालत स्थिर है।
#WATCH | Nagpur, Mahrashtra | Sonu Sood's wife, Sonali Sood, and sister-in-law, Sunita, got injured in an accident on the flyover located on Wardha Road in Nagpur. The car in which Sonali Sood was sitting hit the truck from behind. The accident happened at 10.30 pm on Monday… pic.twitter.com/wJaBMHVPBx
— ANI (@ANI) March 25, 2025