Advertisment

कॉंग्रेस के नए ठिकाने 'इंदिरा भवन' का सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' है जिसे पार्टी के द्वारा लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव बताया जा रहा है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
indira bhawan

Image Credit: Congress/X

Sonia Gandhi Inaugurates Indira Gandhi Bhawan: कांग्रेस का नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' है जिसे पार्टी के द्वारा लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की नींव बताया जा रहा है। पार्टी की तरफ से 46 साल बाद नए कार्यालय में शिफ्ट किया गया। इसकी लागत 256 करोड़ है। नए कार्यालय का पता इंदिरा भवन 9A, कोटला रोड, नई दिल्ली है। सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। उनकी तरफ से घोषणा की गई कि मुख्यालय की लाइब्रेरी का नाम  'डॉ. मनमोहन सिंह लाइब्रेरी' होगा। इस नए मुख्यालय में तिरंगा भी फहराया गया।

Advertisment

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गाँधी के अलावा पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Advertisment

कॉंग्रेस के नए ठिकाने 'इंदिरा भवन' का सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन 

कांग्रेस ने X पर इसकी सूचना दी जिसके अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष श्री @खड़गे और सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने विपक्ष के नेता श्री @राहुल गांधी की उपस्थिति में इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नाम पर एआईसीसी के नए मुख्यालय का उद्घाटन पार्टी की 140 वर्षों की विरासत का जीवंत प्रतीक है और यह कांग्रेस के विविधता में एकता के मूल्यों का प्रमाण है।

Advertisment

आजादी से लेकर अब तक की कहानी 

आपको बता दें, लुटियंस जोन एक भीड़ भाड़ वाला इलाका है जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सभी पार्टियों को दफ्तर बदलने के उद्देश्य दिए थे। कांग्रेस के मुख्यालय का पुराना पता 24, अक्टूबर रोड था। 1920 से 1947 तक कांग्रेस का मुख्यालय इलाहाबाद में स्वराज भवन था। आजादी से कुछ दिन पहले कांग्रेस का मुख्यालय इलाहाबाद से जंतर-मंतर रोड, दिल्ली पहुंच गया। 1969 में इसे राजेंद्र प्रसाद मार्ग पर शिफ्ट कर दिया इसके बाद 1978 से लेकर 2024 तक कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर रहा लेकिन अब 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया गया।

Rahul Gandhi Sonia Gandhi congress Who is Rahul Modi Congress leader Congress candidate
Advertisment