Advertisment

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का उद्घाटन

सोमवार 4 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली  में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और इसके साथ उन्होंने 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन किया।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Statue of Mahatma Gandhi(Fast Mail Hindi)

Statue of Mahatma Gandhi (Image Credit-Fast Mail Hindi)

Gandhi Darshan Complex: सोमवार 4 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और इसके साथ उन्होंने 'गांधी वाटिका' में महात्मा गाँधी की अलग- अलग पोज़ प्रतिमाएँ का उद्घाटन किया और कहा मुझे इस समारोह में बहुत ख़ुशी हो रही है। 

Advertisment

राजघाट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया 12 फुट ऊंची महात्मा गांधी की प्रतिमा का उद्घाटन

Gandhi Darshan Complex

यह वह स्थान है जिसके 45 एकड़ के प्रवेश द्वार पर महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रभावशाली  प्रतिमा स्थापित होगी। यह विशाल परिसर राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक के पास स्थित है। 

Advertisment

इसके साथ ही  राष्ट्रपति ने गाँधी जी के ऊपर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, "गाँधी सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी पवित्रता पर बहुत जोर देते थे। उनका मानना ​​था कि नैतिक शक्ति के आधार पर ही हिंसा का सामना अहिंसा के माध्यम से किया जा सकता है"। 

राष्ट्रपति ने गाँधी जी के प्रतिमा के साथ तस्वीर खिंचाई और इसके साथ उन्होंने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने फोटो खिंचवाई।  

उन्होंने नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और बराक ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा बहुत सारे महान नेता हुए हैं जिन्होंने गांधीजी द्वारा प्रशस्त किए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को माना और एक यही रास्ता है जिस पर चलकर विश्व शांति का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

Advertisment

राष्ट्रपति ने सभी से निवेदन किया कि प्रत्येक नागरिक खास कर युवा और बच्चे गांधीजी के बारे में अधिक से अधिक पढ़ें और उनके आदर्शों को ग्रहण करें।  इस संबंध में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति और ऐसी अन्य संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। 

कौन हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू? Who is Draupadi Murmu?

President Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं जो कि अपने आप में बड़ी बात है। उनका जन्म 20 जून,1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में  हुआ। वे संथाल जनजाति से सम्बन्ध रखती हैं। उन्होंने पढाई में ग्रेजुएशन किया है।

President Draupadi Murmu
Advertisment