Sunanda Pushkar Death Case: पत्नी की हत्या के सभी आरोपों से बरी हुए शशि थरूर

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

शशि थरूर सुनंदा पुष्कर डेथ केस से बरी: शशि थरूर (Shashi Tharoor) की पत्नी सुनंदा पुष्कर के मौत मामले (Sunanda Pushkar death case) में दिल्ली की अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। वर्चुअल सुनवाई में स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने यह फैसला सुनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने जज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए पिछले साढ़े सात साल बेहद कठिन थे।

शशि थरूर सुनंदा पुष्कर डेथ केस से बरी :

17 जनवरी 2014 की रात शशि थरूर की पत्नी सुनंदना पुष्कर एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं थी। अपनी पत्नी के इस गुप्त मौत के मामले में उनके पति शशि थरूर मुख्य अपराधी समझा जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498-ए और 306 के तहत केस दर्ज किया था।

Advertisment

मामले की चार्जशीट में थरूर पर पत्नी से क्रूरता का आरोप लगाया गया था और उनकी आत्महत्या के पीछे वैवाहिक कलह को मुख्य कारण बताया गया था। सुनंदा पुष्कर की थरूर से शादी के तीन साल, तीन महीने और 15 दिनों के भीतर ही मौत हो गई। इन्होने 22 अगस्त, 2010 को शादी की थी।

शशि थरूर की पत्नी ने उन पर लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप

थरूर की पत्नी ने उन पर सार्वजनिक रूप से एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद होटल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जनवरी 2015 में हत्या का मामला दर्ज किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि सुनंदा कि मौत ज़हर से हुई है। उन्होंने उस समय किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया था।

Advertisment