Sunanda Shetty Granted Bail: मजिस्ट्रेट ने शिल्पा शेट्टी की माँ सुनंदा शेट्टी को बैल दी

author-image
Swati Bundela
New Update


Sunanda Shetty Granted Bail: एक्टर शिल्पा शेट्टी की माँ के ऊपर लोन को लेकर डिफ़ॉल्ट केस चल रहा था। इनको अब लम्बे समय बाद मजिस्ट्रेट ने बैल दे दी और इसके लिए कई कंडीशंस भी रखी हैं। इनको मुंबई के सिटी सिविक और सेशंस कोर्ट ने बैल दी है।

Advertisment

सुनंदा शेट्टी की इससे पहले एक बार बैल प्ली कैंसिल हो चुकी है क्योंकि यह कोर्ट में पेश नहीं हो पायी थी इनकी तबियत ख़राब होने के कारण से। उस वक़्त कोर्ट में यह दलील भी दी गयी थी कि बिना कोर्ट में पेश हुए केस आगे बढ़ाया जाए लेकिन यह कोर्ट ने कैंसिल कर दिया था और 1000 रूपए का एक और वारंट जारी कर दिया था।

सुंनदा शेट्टी को बैल मजिस्ट्रेट RR खान ने दी है क्योंकि इनकी तबियत भी सही नहीं है। इसके अलावा इनकी बेटी शिल्पा शेट्टी और शमिता का भी इस केस में नाम था लेकिन इनको कोर्ट द्वारा पहले ही स्टे दे दिया गया था।

क्या है लोन डिफ़ॉल्ट केस?

यह केस 2015 का है। शिल्पा के पिता सुंरेंद्र शेट्टी ने एक प्राइवेट कंपनी के ओनर पहाड़ फ़ीरोज़े आमरा से 21 लाख का लोन लिया था। इन्होंने यह लोन एक इनकी खुद की कंपनी corgifts के लिए लिया था।

Advertisment

इसके बाद आमरा ने इनके परिवार के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज करवाई थी जब यह इनके पैसे नहीं चुका पाए थे इनके पिता सुंरेद्र की डेथ के बाद। इन्होंने बताया कि शिल्पा, शमिता और इनकी माँ सुनंदा तीनो इस फर्म corgifts की पार्टनर हैं। जब इन्होंने लोन देने से मना किया तब यह मामला कोर्ट तक पंहुचा था।

2003 का सुंनंदा शेट्टी एक्सटॉरशन केस क्या है?

सुंनंदा शेट्टी का नाम सूरत के एक एक्सटॉरशन केस में भी जुड़ा है। इस केस में शिल्पा शेट्टी और सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंह सचदेव का नाम भी है। इनके ऊपर सूरत के एक इंडस्ट्रियलिस्ट पंकज अग्रवाल ने केस दर्ज करवाया था। इनका कहना है कि इनको फज़लुर रेहमान नाम के एक माफिया ने डराया धमकाया।

1998 में शेट्टी ने एड शूट किया था एक साड़ी के स्टोर के लिए। इसके लिए इनका एक साल का कॉन्ट्रैक्ट था और इसको लेकिन 4 साल के लिए चलाया गया था। शिल्पा के माता पिता ने इसको लेकर इंडस्ट्रियलिस्ट पंकज अग्रवाल से ज्यादा पैसों की मांग की थी एड को लम्बे समय तक चलाने के लिए। अक्टूबर 2019 में सुंनंदा के खिलाड़ अग्रवाल ने केस दर्ज करवा दिया था। फ़िलहाल कोर्ट में राज कुंद्रा का पोर्न केस मामला चल रहा है।

Advertisment

न्यूज़