कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव

author-image
Swati Bundela
New Update


TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव: कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव हुई तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल। वह TMC नेताओं अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। सुष्मिता देव की कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देने की खबर आज सुबह ही सामने आई थी ,उनके इस्तीफे के बाद से ही उनके TMC में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी। वह पार्टी नेताओं अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

https://twitter.com/AITCofficial/status/1427192416142991360?s=20

Advertisment

48 वर्षीय देव ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के अध्यक्ष और असम के सिलचर से लोकसभा के पूर्व सदस्य थी। वह असम में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा रह चुकी है।

सुष्मिता देव कौन है ? TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव

सुष्मिता देव CAA-NRC विरोध पर अपनी पार्टी से अलग होने के मुद्दे पर भी सुर्खियों में आई थी। उन्होंने ने CAA कानून का समर्थन किया था और कहा था कि बराक घाटी क्षेत्र के लोगों, जहां से वह रहती हैं, ने विभाजन के पीड़ितों के संघर्षों को करीब से देखा था और इस तरह वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के पक्ष में थी।

सुष्मिता देव एक राजनीतिक परिवार से आती है। उनके पिता कांग्रेस पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। अपने पापा के नक़्शे कदमो पर चल के देव 2014 में असम की सिलचर सीट से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थी।

Advertisment

हाल ही में नीति उल्लंघन के आरोप में कई कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं का अकाउंट ट्विटर द्वारा बंद किया गया था ,उसमे सुष्मिता देव का नाम भी शामिल था। दरअसल उन्होंने राहुल गांधी का एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से एक नाबालिक रेप पीड़िता के परिवार की पहचान साफ़ दिखाई दे रही थी।

देव असम के सिलचर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा सदस्य चुनी गई थी। इस साल मार्च में, कांग्रेस पार्टी ने असम में सीट बंटवारे के मुद्दे पर देव के इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था।