स्वरा भास्कर ने भेजा 1300 माइग्रेंट वर्कर्स को घर

author-image
Swati Bundela
New Update


हाल ही में खबर मिली है कि स्वरा भी अब उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होगयी हैं जो Covi d19 पान्डेमिक के समय आम लोगों की मदद के लिए आगे आयी हैं।

स्वरा ने की माइग्रेंट वर्कर्स की मदद

रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा ने जबसे लॉक डाउन शुरू हुआ तबसे लेकर अब तक करीब 1300 माइग्रेंट वर्कर्स को उनके घर पहुंचाया है।


कैसे करी गयी मदद?

रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के एम.एल.ऐ दिलीप पाण्डेय की मदद से माइग्रेंट वर्कर्स को ट्रेन की टिकेट्स दिलवाने में भी मदद की है।

सब वर्कर्स पहुँचे अपने घर

अच्छी खबर ये है कि ये सब वर्कर्स उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने घर सही सलामत पहुंच गए हैं।

स्वरा भास्कर एक जानी मानी कलाकार

स्वरा भास्कर को तनु वेड्स मनु, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। स्वरा ने निल बट्टे सन्नाटा के लिए स्क्रीन अवार्ड फ़ॉर बेस्ट एक्ट्रेस( क्रिटिक) जीता है और वो कई बार फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड्स में नॉमिनेट भी हो चुकी हैं।

स्वरा का सफर

उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली से ली है और अपना फिल्मी डेब्यू 2009 में "माधोलाल कीप वॉकिंग" से किया।
Advertisment

स्वरा भास्कर को तनु वेड्स मनु, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। स्वरा ने निल बट्टे सन्नाटा के लिए स्क्रीन अवार्ड फ़ॉर बेस्ट एक्ट्रेस( क्रिटिक) जीता है और वो कई बार फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड्स में नॉमिनेट भी हो चुकी हैं।


इनकी ये फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कमाल नही दिखा पायी और इनको पहचान मिली कंगना रणौत की फ़िल्म तनु वेड्स मनु से जहां इन्होंने कंगना के साथ उनकी दोस्त का किरदार निभाया था।

हाल ही में हुए सी.ऐ.ऐ( CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों का ये एक एक्टिव हिस्सा रहीं थीं।

और पढ़िए- विद्या बालन ने रेज़ किये 2500 PPE किट्स: हर किट बचाएगा एक जान

लॉकडाउन माइग्रेंट वर्कर्स Swara Bhaskar इंस्पिरेशन Migrant workers स्वरा भास्कर coronavirus lockdown