Advertisment

स्विट्जरलैंड में 90 वर्षीय महिला ने पहली बार COVID-19 वैक्सीन शॉट लिया

author-image
Swati Bundela
New Update
जैसा कि स्विट्जरलैंड में COVID-19 वैक्सीन का रोलआउट शुरू हो गया है, लूसर्न की एक 90 वर्षीय महिला देश में वैक्सीन लगवाने वाली पहली व्यक्ति है। स्विस सेना ने स्विट्जरलैंड के आसपास COVID-19 वैक्सीन की लगभग 1,000,000 डोज़ बाँट दी हैं । इस बीच, ल्यूसर्न और एपेंज़ेल इनर रोड्स के कैंटन (क्षेत्र प्रभागों को कहा जाता है) COVID-19 वैक्सीन शॉट्स शुरू करने वाले पहले क्षेत्रों में से एक हैं।
Advertisment




महिला ल्यूसर्न शहर के बाहर एक केयर होम में रहती है। स्विस अधिकारियों ने उसका नाम सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया।

Advertisment


स्विस अधिकारियों ने कहा कि नर्सिंग और केयर होम्स के निवासी COVID-19 वैक्सीन शॉट्स पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि बूढ़े लोग वायरस और इसकी गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स के लिए वल्नरेबल हैं।



ज़्यूरिख़, जिसकी स्विट्जरलैंड में सबसे बड़ी आबादी है, 4 जनवरी 2021 को इनोक्यूलेशन प्रोसेस शुरू करेगा। इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम ने COVID-19 के नए स्ट्रेन के कारण पहले ही वक्सीनशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इस बीच, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के साथ-साथ मॉडर्न को भी मंजूरी दे दी है।
Advertisment




फिलहाल स्विट्जरलैंड में कुल मामलों की संख्या 418,000 थी, जिनमें से 318,000 रिकवर हुए हैं और डेथ रेट 6333 है।

Advertisment

वेरिएंट COVID-19 वायरस सबसे ज्यादा स्विट्जरलैंड पहुंचता है



खबरों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के नेशनल COVID -19 टास्क बार फोर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना थी कि ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से स्विटजरलैंड में कुछ लोग म्युटेटेड वायरस अपने साथ ला रहे थे। हालांकि घबराने की कोई वजह नहीं थी क्योंकि आधिकारिक तौर पर किसी भी मामले का पता नहीं चला है, लेकिन यह स्पष्ट था कि 92 उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से कुछ वायरस के कर्रिएर्स ज़रूर हो सकते हैं।

Advertisment


स्विस अधिकारियों ने आगे कहा कि उन्होंने लगभग सभी लोगों से संपर्क किया जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आए थे जिन्होंने वायरस के म्यूटेशन का भी पता लगाया है। 14 दिसंबर से सभी यात्रियों को दस दिन के क्वारंटाइन में जाने की आवश्यकता होगी । इसके अलावा, स्विस अधिकारियों ने इन देशों से सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और यात्रियों के लिए एंट्री पर बैन लगा दिया।

पढ़िए : जानिये COVID-19 से जुड़ी 5 Vaccine Myths और उनके पीछे की सच्चाई

Coronavirus स्विट्ज़रलैंड वैक्सीन शॉट
Advertisment