Advertisment

Taliban Bans Women Travel In Afghanistan: तालिबान का नया आदेश, महिलाएं पुरुष के बिना यात्रा नहीं कर सकती

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Taliban Bans Women Travel In Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान पर कई महीनों से तालिबान ने कब्ज़ा कर रखा है। इन्होंने 15 अगस्त को यहाँ अपना कब्ज़ा किया था और अफ़ग़ानिस्तान में सब कुछ इनके हिसाब से चल रहा है।

तालिबान ने महिलाओं की यात्रा पर क्या रोक लगायी है?

तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं के लिए कई नए रूल बनाए हैं जिन से यह उन्हें दबा सकें। हाल में इन्होंने एक नया आदेश जारी किया है कि महिलाएं अकेले सफर नहीं कर सकती हैं। अगर यह 72 किलोमीटर से ज्यादा दूर जा रही हैं तो इनके साथ कोई पुरुष जरूर होना चाहिए। इसके अलावा इन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिलाएं तो सर पर कपड़ा नहीं बांधेगी उनको सवारी नहीं दी जाएगी।

Advertisment

मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने कहा की महिला के साथ वाला पुरुष कोई खास रिश्तेदार ही होना चाहिए। स्पोक्सपर्सन हाकिफ़ मोहाजिर ने कहा कि यह रूल्स नहीं है बल्कि धार्मिक दिशा निर्देश हैं। इस तरीके की रोक से महिलाओं का फ्रीली घूमने बंद हो जाएगा और इनके ऊपर रोक लगा दी जाएगी। यह सिटी से दूसरी सिटी भी आसानी से नहीं जा पायेगी। इनके अलावा अगर किसी महिला को उसके घर में कोई परेशानी है जैसे की हिंसा तो फिर वो भाग भी नहीं सकती है।

तालिबान ने टेलीविजन चैनलों के लिए क्या गाइडलाइन जारी की थी?

इससे पहले तालिबान ने टेलीविजन चैनलों के लिए गाइडलाइन जारी किए गए थे। इस में उन कार्यक्रमों और फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने को कहा जो इस्लामी और अफगान मूल्यों के खिलाफ हैं और अरब पुरुषों के शरीर के अंतरंग हिस्सों को एक्सपोज़ करने वाले फुटेज प्रतिबंधित हैं।

कॉमेडी और मनोरंजन वाले शो जो धर्म का अपमान करते हैं और अफ़गानों के लिए आक्रामक माने जा सकते हैं, वह भी माना है। अफगान टेलीविजन चैनल मुख्य महिला पात्रों के साथ ज्यादातर विदेशी नाटक दिखाता है लेकिन नई गाइडलाइन के हिसाब से, तालिबान ने जोर देकर कहा है कि विदेशी सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली विदेशी फिल्मों का प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए।



न्यूज़
Advertisment