/hindi/media/media_files/2025/05/27/J2jYuHTmffRRAzT4wVFa.png)
Photograph: (Lalu Prasad Yadav/X)
Tejashwi Yadav Becomes Father for Second Time as Wife Rajshree Welcomes Son in Kolkata: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी ने यह खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने भी इस खुशी को लोगों के साथ साझा किया और अपने पोते को गोद में लिया। तेजस्वी पहली बार 2023 में पिता बने थे। इस अवसर पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। चलिए पूरी खबर जानते हैं-
तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, घर में बेटे ने लिया जन्म
बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लाल यादव के बेटे तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। इस मौके पर उन्होंने खुशी को सोशल मीडिया शेयर किया और लिखा, सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!
Good Morning! The wait is finally over!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2025
So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman! pic.twitter.com/iPHkgAkZ2g
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक तस्वीर में उन्होंने अपने पोते को गोद में उठाया हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने परिवार में छोटे पोते का गर्व से स्वागत करते हुए!"
Proudly welcoming little grandson in our family! pic.twitter.com/uuX2esDWVq
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 27, 2025
कोलकाता अस्पताल में जन्म हुआ
आपको बता दें कि राजश्री ने अपने बेटे को कोलकाता के अस्पताल में जन्म दिया। 26 मई को लालू प्रसाद यादव अपनी बहू से मिलने कोलकाता गए थे। तेजस्वी यादव पहली बार 2023 में पिता बने थे, जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। अब 2025 में वे दूसरी बार पिता बने हैं और उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लिखा, "श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु (पुत्ररत्न) के आगमन पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहपूर्ण आशीर्वाद व ढेर सारा प्यार।"
श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..… pic.twitter.com/BateZ0fN5d
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 27, 2025
ममता बनर्जी कोलकाता के अस्पताल पहुंचीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यादव परिवार को बेटे के जन्म की बधाई देने कोलकाता के अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह परिवार के लिए खुशी का अवसर है। लालू जी और राबड़ी जी, जो यहाँ मौजूद हैं, बहुत खुश हैं। मैं उनके लिए समृद्धि की कामना करती हूँ। मैं उन्हें आगामी चुनावों के लिए भी शुभकामनाएँ देती हूँ और मुझे यकीन है कि यह बच्चा उनके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। तेजस्वी की पत्नी कई महीनों से यहाँ हैं और हम परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। माँ और नवजात दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं। चूंकि माता-पिता बहुत सुंदर हैं, इसलिए बच्चा भी बहुत प्यारा है।"
#WestBengal CM #MamataBanerjee reached Kolkata hospital to congratulate Tejaswi Yadav & his family on his newly born son.
— Pooja Mehta (@pooja_news) May 27, 2025
She said, “This is a joyous occasion for the family. Lalu ji & Rabri ji, who are here, are very happy. I wish for abundant prosperity for them. I wish them… pic.twitter.com/xCDzuzgflz