/hindi/media/media_files/2025/10/30/shethepeople-images-11-2025-10-30-13-58-32.png)
Photograph: (X via Anand Mahindra)
अरुणाचल प्रदेश की बेटी तेनज़िन यांगकी ने हाल ही में राज्य और देश के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। यांग्की यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्ज़ाम में सफल होकर प्रदेश की पहली महिला IPS ऑफ़िसर बनीं। उनके इस अचीवमेंट ने पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में गर्व की लहर पैदा कर दी है। यांगकी की उपलब्धि उनकी मेहनत का परिणाम है। लेकिन ये उनके पर्सनल स्ट्रगल को भी दर्शाती है। उनकी सफलता पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Tenzin Yangki: कैसे अरुणाचल की बेटी ने रचा इतिहास
पहली महिला IPS अधिकारी बनने तक का सफर
तेनज़ीन यांगकी ने अरुणाचल प्रदेश से निकलकर ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यांगकी राज्य की पहली महिला IPS (Indian Police Service) ऑफिसर बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 की यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्ज़ाम में All India Rank 545 हासिल किया। ये अचीवमेंट केवल उनकी पर्सनल नहीं बल्कि पूरे राज्य और सभी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गई है।
छोटे शहर से बड़ी उड़ान
तेनज़िन यांग्की का जन्म और पालन-पोषण अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में हुआ। यांग्की ने JNU से उच्च शिक्षा (MA/MPhil) पूरी करने के बाद UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की।
परिवार से मिला पूरा सपोर्ट
देश की सेवा में यांग्की अकेली नहीं है, उनका परिवार भी सार्वजनिक सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता थुपटेन टेंपा IAS एवं माता जिगमी चोदेन भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ी रही हैं, जिससे उनकी शिक्षा, प्रेरणा और सार्वजनिक सेवा को लेकर दृष्टि स्पष्ट रही। पारिवारिक विरासत ने उनके सफर को मजबूत नींव दी।
बदलाव की दिशा में एक कदम
इस उपलब्धि ने सिर्फ Yangki को नहीं बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व भारत की महिलाओं को एक विश्वास दिया है। उनकी सफलता ये संदेश देती है कि “चाहे आप कहीं भी हों पहाड़ों में या शहर में। उच्च सेवाओं या नेतृत्व वाले पद तक पहुँचा जा सकता है।” उनका चयन इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियाँ मायने नहीं रखतीं जितना कि आपकी सोच और समर्पण करते हैं।
बनी महिलाओं के लिए प्रेरणा
अरुणाचल जैसे सीमावर्ती राज्य में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है। ऐसे में तेनज़िन की सफलता महिलाओं के लिए एक नई दिशा दिखाती है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “Women Empowerment की असली मिसाल” बता रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी उन्हें बधाई दी।
Anand Mahindra ने दी खास बधाई
व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भी तेनज़िन यांग्की की उपलब्धि पर ट्वीट किया “Being first is never easy… Walk alone today, others will follow.”
Tenzin Yangki from Tawang has become the first woman from Arunachal Pradesh to join the Indian Police Service.
— anand mahindra (@anandmahindra) October 27, 2025
An academician, a civil servant, and now an IPS officer, she carries forward the legacy of service from her parents while carving her own path of excellence.
Being… pic.twitter.com/YWt8TCLadF
उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तेनज़िन की सफलता को और सुर्खियों में ला दिया।
एक नए युग की शुरुआत
तेनज़िन यांग्की का नाम अब सिर्फ एक नाम नहीं रह गया है, उनकी कहानी आज के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है। उनकी ये जीत उस बदलाव का प्रतीक बन चुका है, जो अरुणाचल और भारत के हर कोने में महिलाओं को अपनी पहचान बनाने की हिम्मत दे रहा है। उनकी कहानी साबित करती है कि चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों ना हो, इरादे मजबूत हों तो मंज़िल मिल ही जाती है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
/hindi/media/member_avatars/2025/09/25/2025-09-25t102836093z-img_20240420_205731_807-removebg-preview-2025-09-25-15-58-39.png )
 Follow Us
 Follow Us