Things To Know About Payal Rohatgi : कौन है पायल रोहतगी? जानिए पायल रोहतगी के बारे में 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment


Things To Know About Payal Rohatgi : पायल रोहतगी एक अभिनेत्री है जिन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले पायल बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। पायल अभिनेत्री के तौर पर राज पिछले जनम का, सीआईडी, हमसफर , सूर्य पुत्र कर्ण इन फिल्मों में देखी गई।

Advertisment

पायल रोहतगी हमेशा अपने अलग अलग टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में रहती है। कभी किसी समूह के बारे कुछ गलत कहना, या कभी जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कुछ टिप्पणियां करना ऐसे कई कारणों की वजह से अनवर कई आरोप लग चुके है।

जानिए पायल रोहतगी के बारे 10 बाते (Things To Know About Payal Rohatgi)

1. पायल रोहतगी बिग बॉस 8 की कॉन्ट्सटेंट रह चुकी है जिसके बाद ही वो मशहूर हुई।

Advertisment

2. 2019 में पायल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमे उन्होंने मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। ऐसे वीडियो के वजह से पायल को गिरफ्तार किया गया था।कुछ समय बाद फिर उन्हे जमानत दी गई।

3. पायल ने ट्विटर पर एक ट्वीट किए जिसमे उन्होंने सती प्रथा और राजा राममोहन राय को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की थी। ट्वीट में पायल ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजो का चमचा कहा था।

4. पायल का कहना था कि अंग्रेजो ने राजा राममोहन राय का इस्तेमाल करके सती प्रथा को बदनाम किया है। जबकि सती प्रथा को मुगल शासकों ने लाया था ताकि वो हिंदू महिलाओं को वैश्यावृति से बचा सके। पायल पर ऐसे बयान के बाद FIR दर्ज हुई थी।

Advertisment

5. जब 2018 में केरल में बाढ़ आई थी उस समय पायल ने ट्वीट किया था कि केरल मे गौ हत्या बैन नही है। जिसके वजह से केरलवासियो को ऐसी नैसर्गिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। अगर ऐसा काम करोगे तो भगवान माफ नहीं करेगा।

6. पायल के गौ हत्या वाले ट्वीट पर खूब हंगामा हुआ था और उन्हे सोशल मीडिया पर लोगो ने बहुत खरी खोटी सुनाई थी।

7. पायल ने हाल ही में हुए बिग बॉस के कंटेस्टेंट को जॉबलेस कहा। इसके साथ पायल ने फेमस अभिनेत्री जैसे अमीषा पटेल, कोएना मित्रा रश्मि देसाई पर विवादित टिप्पणियां की।

Advertisment

8. अभी कुछ समय पहले पुणे के कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने पायल के खिलाफ FIR दर्ज की क्योंकि उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की।

9. पायल रोहतगी ने एक वीडियो बनाया जिसमे उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की और वीडियो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया।

10. संगीता तिवारी के हिसाब से यह वीडियो दो समुदाय में वाद निर्माण कर सकता है इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। इस वजह से पुणे में पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

Advertisment



Advertisment

न्यूज़